Cyclone Biporjoy: चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' बरपाएगा कहर? IMD ने किया अलर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Jun 2023 6:00 PM

विज्ञापन

Mangaluru: Rough sea weather conditions near Someshwara Temple due to formation of Cyclone Tauktae in the Arabian Sea, in Mangaluru, Saturday, May 15, 2021. As per IMD, cyclonic storm 'Tauktae' is very likely to intensify further into a severe cyclonic storm by Saturday night. (PTI Photo)(PTI05_15_2021_000075A)

आईएमडी ने एक बयान में कहा, दबाव दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बना है जो भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे गोवा से लगभग 920 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 1120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1160 किलोमीटर दक्षिण और कराची से 1520 किमी दक्षिण में केंद्रित था.

विज्ञापन

मानूसन में हो रही देरी के बीच देश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा मंडराने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अरब सागर में बने दबाव क्षेत्र के अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इसके मद्देनजर उत्तर और दक्षिण गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों पर डिस्टैंट कॉशनरी-1 (डीसी-1) सिग्नल सक्रिय करने के लिए कहा गया है.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी गयी सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात की संभावना और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों से गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है. अहमदाबाद में मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती ने संवाददाताओं से कहा, हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी उत्तर गुजरात के बंदरगाहों के लिए है. यदि मछुआरे गहरे समुद्र (उत्तर या दक्षिण गुजरात) में मछली पकड़ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत लौट आना चाहिए.

24 घंटे में चक्रवाती तूफान आने की संभावना

आईएमडी ने एक बयान में कहा, दबाव दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बना है जो भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे गोवा से लगभग 920 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 1120 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1160 किलोमीटर दक्षिण और कराची से 1520 किमी दक्षिण में केंद्रित था. इसने कहा कि अगले 24 घंटों में पूर्वी-मध्य अरब सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने तथा चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.

Also Read: Cyclone News: निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील, आईएमडी ने बारिश को लेकर जानें क्या कहा

आईएमडी ने भारी बारिश की जतायी संभावना

मौसम विभाग ने अभी यह पूर्वानुमान व्यक्त नहीं किया है कि चक्रवाती तूफान गुजरात तट से टकराएगा. इस चक्रवात के गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि हालांकि, इससे तटीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola