ePaper
Live Updates

Coronavirus Outbreak Live Update: 22 मार्च को देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें, घरों से बाहर न निकलें - मोदी

Updated at : 19 Mar 2020 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Live Update: 
22 मार्च को देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें, घरों से बाहर न निकलें - मोदी

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) काफी तेजी से पैर पसार रहा है. देश के 17 राज्यों में कोरोना ने दस्तक दे दी है और मामलों की संख्या 173 हो गयी है. इनमें से चार की मौत भी हो चुकी है. इधर, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दो लाख के पार हो गई है. यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशियाई देशों की सरकारें इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं. दुनियाभर में मृतकों की संख्या आठ हजार हो गई है. आज रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी अपडेट्स..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

छत्तीसगढ़ में अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज बंद

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे. इससे पहले, 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था. इन स्कूलों के छात्रों को बंद होने के दौरान 40 दिनों के लिए सूखी दाल और चावल मिलेंगे.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

तमिलनाडु में अब मीनाक्षी अम्मन मंदिर बंद

कोरोनोवायरस के कारण मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर 31 मार्च तक बंद रहेगा.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

सर्जिकल-डिस्पोजल मास्क के निर्यात पर पाबंदी

सरकार ने वेंटीलेटर्स, सर्जिकल-डिस्पोजल मास्क, टेक्सटाइल के कच्चा माल के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

मप्र में बोर्ड की परीक्षायें 31 मार्च तक स्थगित

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते मध्य प्रदेश में समस्त परीक्षाएं 20 मार्च से 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश दिए गये हैं

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

इंग्लैंड में फुटबाल मैच 30 अप्रैल तक बंद

इंग्लैंड ने प्रीमियर लीग और इंग्लिश फुटबाल लीग (ईएफएल) के बीच हुई आपात बैठक के बाद गुरूवार को फुटबाल मुकाबले 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

अंतरराष्ट्रीय उड़ान से 22 मार्च रात डेढ़ बजे के बाद कोई यात्री भारत में नहीं उतर सकेगा

नागर विमानन महानिदेशालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर गुरुवार को कहा कि 22 मार्च देर रात डेढ़ बजे के बाद किसी भी व्यावसायिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत की धरती पर किसी भी यात्री… विदेशी या भारतीय… को उतारने की अनुमति नहीं होगी

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

उत्तराखंड में दो और मामले, कुल संख्या 3

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दो प्रशिक्षुओं में कोरोना की पुष्टी.दोनों प्रशिक्षु हाल ही में स्पेन से लौटे थे. राज्य में मरीजों की संख्या हुई तीन

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

केरल से भागा कोरोना संदिग्ध मरीज असम में मिला

केरल के पृथक केन्द्र से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध रोगी बृहस्पतिवार को असम में सिलचर जाने वाली ट्रेन से पकड़ा गया.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

बस सेवा स्थगित

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और राजस्थान के शहरों के बीच बस सेवा 21 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें

22 मार्च को रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लोग जनता कर्फ्यू का पालन करें और अपने घरों से बाहर नहीं निकलें -मोदी

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति में पाया गया संक्रमण

महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया; राज्य में संक्रमितों की संख्या 49 हुई, इसमें वह मरीज भी शामिल है, जिसकी इस सप्ताह के शुरू में मौत हो गई थी

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

एएमयू में परीक्षाएं स्थगित

एएमयू ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की. एएमयू के प्रवक्ता उमर पीरजादा ने बताया कि दो अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

गुजरात में कोरोना के दो मामले

गुजरात में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, राज्य में संक्रमण का पहला मामला

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

केरल में एक और नया मामला,राज्य में संख्या बढ़कर हुई 28

कासरगोड जिले में एक व्यक्ति में कोरोना पाजेटिव पाया गया है. संक्रमित व्यक्ति ने दुबई की यात्रा की है.राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई

10:08 PM. 19 Mar 2010:08 PM. 19 Mar

बालाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने भक्तों के लिए बालाजी मंदिर को बंद करने का फैसला लिया हैं.जो भक्तगण मंदिर में मौजूद हैं उनके लिए इंतजाम किए गए हैं कि वे अपनी पूजा पूरी कर लें.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

एसएससी ने स्थगित की परीक्षाएं

एसएससी ने फिलहाल चल रही संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (टियर-1), 2019 सहित सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

बॉम्बे हाई कोर्ट में अगले हफ्ते से केवल दो दिन सुनवाई होगी

कोरोना वायरस की महामारी के चलते बॉम्बे हाई कोर्ट में अगले हफ्ते केवल दो दिन काम होगा और अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

लॉकडाउन की खबर गलत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आठ बजे कोरोना वायरस के संबंध में देश को संबोधित करेंगे. कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी देश को लॉकडाउन करने की घोषणा कर सकते हैं. मगर सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

बंगाल सरकार देगी मेडिकल स्टाफ को बीमा

पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 अप्रैल तक राज्य भर के 10 लाख सरकारी मेडिकल स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का बीमा देने की घोषणा की है.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

लद्दाख में आठ मामले

लद्दाख में इस समय कोरोना वायरस के आठ पुष्ट मामले हैं जिनमें सेना के एक जवान के संक्रमित होने का मामला भी शामिल हैं

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

रेलवे ने रियायती टिकटें निलंबित कीं

भारतीय रेलवे ने मरीजों, छात्रों, दिव्यांगजन श्रेणी को छोड़कर अन्य श्रेणियों में 20 मार्च से रियायती टिकटों को निलंबित कर दिया है. आदेश के मुताबिक रियायती टिकटों की 53 श्रेणियों में सिर्फ 15 में ही छूट दी जाए

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

10 साल तक के बच्चों को घर में रहने की हिदायत

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि 10 साल से कम आयु वाले बच्चों को घर में रखा जाए. वही 65 साल से ज्यादा बुर्जुगों को घर मे रहने की हिदायत दी है.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

विदेशी उड़ानों की लैंडिंग पर रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भारत ने 22 मार्च से सभी विदेशी उड़ानो की लैंडिंग पर लगायी रोक

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

बिहार में 50 लोगों के इकट्टा होने पर रोक

बिहार में सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे पर्यटन स्थलों, हवाई अड्डों, स्पा, खेल के मैदान, पार्क, जिम आदि को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. 50 लोगों के इकट्ठे होने पर होगी कार्रवाई

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

जम्मू-कश्मीर में 4 की पुष्टी

जम्मू -कश्मीर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गयी. 2337 लोगों को क्वॉरेंटाइन भेजा गया

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

देश में कोरोना से चौथी मौत 

पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत. देशभर में कोरोना से चौथी मौत

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

हमने ईरान से 590 भारतीयों को निकाला – विदेश मंत्रालय

विदेस मंत्रालय ने बताया है कि हमने ईरान से 590 भारतीय को निकाला है जहां स्थिति बहुत गंभीर है. कोरोनावायरस से संक्रमित भारतीयों को बहुत अच्छी तरह से अलग कर दिया है और उनकी देखभाल की जा रही है. विश्वास है वे जल्द ठीक हो जाएंगे और उन्हें वापस लाएंगे

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

महाराष्ट्र में पुलिस कोरोना पीड़ित पर करेगी कार्रवाई

महाराष्ट्र में पुलिस महामारी रोग अधिनियम के तहत कोरोना से संक्रमित मरीजो पर कार्रवाई करेगी जो अपने आप को आइसोलोशन में नहीं रखेंगे

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद हुआ श्री जगन्नाथ मंदिर

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण यहां श्री जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार से 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. मंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारियों एवं सेवकों को मंदिर में पूजा करने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश कल से 31 मार्च के लिए निलंबित रहेगा. मंदिर के अंदर पूजा अनुष्ठान जारी रहेंगे

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

हरियाणा में सब्जी मंडी बंद

हरियाणा राज्य कृषि बोर्ड ने सभी सब्जी मंडियों को 31 मार्च बंद रखने के आदेश जारी किया

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

विदेश मत्रालाय ने की प्रेस वार्ता

विदेस मंत्रालाय ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि 20-25 लोगों की टीम लगातार कट्रोल रूम में काम कर रहे है हमें एक दिन में लगभग 400 ई-मेल और 1000 कॉल मिल रहे है.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

चेन्नई में 2500 लोगों पर मामला दर्ज

कोरोना वायरस अलर्ट पर इकट्ठे होने वाले 2500 लोगों के खिलाफ चेन्नई में पुलिस ने मामला दर्ज किया

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

महाराष्ट्र में 16 लोकल एसी ट्रेन रद्द

मध्य रेलवे ने ट्रांसहार्बोर पर चलने वाली 16 लोकल एसी ट्रेन अर्थात ठाणे-वाशी और नेरूल पनवेल को कोरोनावायरस के मद्देनजर 20 से 31 मार्च तक रद्द कर दिया हैं.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

कोरोनावायरस पर विदेश मंत्रालाय ने की प्रेस वार्ता, देखें LIVE

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

नैनीताल में 21 मार्च से 31 मार्च तक सभी होटल रहेंगे बंद

उत्तर भारत होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य प्रवीण शर्मा ने कहा है कि नैनीताल में 21 मार्च से 31 मार्च तक सभी होटल बंद रहेंगे

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

स्पाइसजेट ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानो पर लगायी रोक

स्पाइसजेट ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानो को 21 मार्च से 30 अप्रैल तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया हैं. स्थिति सामान्य होते ही फिर से करेंगे शुरू

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

पंजाब के सीएम ने मोदी सरकार से मागी अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस की जांच करने हेतु अनुमति देने का आग्रह किया हैं.

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

सभी राज्य के सीएम प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे बात

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी राज्य के मुख्यमंत्री और उनके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे

6:53 PM. 19 Mar 206:53 PM. 19 Mar

गांधी आश्रम भी हुआ बंद

कोरोना वायरस के मद्देनजर अहमदबाद में गांधी आश्रम 29 मार्च तक सैलानियों के लिए बंद

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

दिल्ली में शिक्षकों को भी अवकाश

दिल्ली सरकार ने कहा है कि 31 मार्च तक स्टूडेंट्स, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे. कॉपी जांचने के का काम शिक्षक घर से कर सकते हैं.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

महाराष्ट्र में 49 की पुष्टि

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते हाजी अली दरगाह को बंद कर दिया गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया राज्य में कोरोना वायरस के 49 मामले पाए गए हैं.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

पाकिस्तान से लौटे लोगों को भेजा गया क्वॉरेंटाइन

पंजाब के बाघ बॉर्डर पर पाकिस्तान से आए 43 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया. इनमें से 29 लोग दुबई से लौटे थे तो वहीं 14 पाकिस्तान में पढ़ाई करते हैं.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

सौराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन से उतारे गए यात्री

सिंगापुर से लौटे छह यात्रियों को बृहस्पतिवार सुबह गुजरात जाने वाली सौराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर उतार दिया गया. उनके हाथों पर ‘होम क्वॉरेंटाइन’ की मुहर लगी थी. पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्री मुंबई सेंट्रल से वडोदरा की यात्रा कर रहे थे. इस घटना से एक दिन पहले जर्मनी से लौटे चार यात्रियों को साथी यात्रियों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद पालघर स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस से उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनके हाथों पर भी ‘घर में पृथक रहने’ (होम क्वॉरेंटाइन) की मुहर लगी थी.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम संबोधन से पहले दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक शुरू हो गई है. इसमें कोरोना वायरस के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी और कोई बड़ा एक्शन प्लान बन सकता है.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

ICMR से आयी अच्छी खबर

भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते असर के बीच एक अच्छी खबर आई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस समाज में फैल नहीं रहा है. यानी कि अगर किसी एक व्यक्ति में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी वजह से पूरे इलाके में इसका असर फैल जाए. जिन 168 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है वो सभी विदेश से लौटे हैं या फिर विदेश से लौटे शख्स के कारण चपेट में आ गए.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

HCL का कर्मचारी कोरोना वायरस से पीड़ित

HCL ने आज बयान जारी कर बताया कि नोएडा ऑफिस के उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस से पीड़ित है. कंपनी ने अपने बयान में बताया कि हालांकि कर्मचारी विदेश दौरे से लौटने के बाद से ही खुद को क्ववॉरंटाइन कर रखा है. कंपनी सरकार के स्वास्थ्य संबंधी सभी निर्देशों का पालन कर रही है.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

यूजीसी ने लगायी रोक

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से सभी परीक्षाएं, मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक टालने को कहा।

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

डब्बावालों ने बंद किया काम

मुंबई में ‘डब्बावालों’ ने 20 मार्च से 31 मार्च तक रोकी अपनी सेवाएं. उद्धव ठाकरे ने कहा- मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, उन्होंने महाराष्ट्र को हर मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया. कहा- लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

ऐसे में वायरस नष्ट हो जाएंगे

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनि चौबे ने कहा, अगर लोग 15 मिनट धूप में बैठें तो उनमें विटामिन डी बढ़ेगा और फिर रोक प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी. ऐसे में वायरस नष्ट हो जाएंगे.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

यूपी में दो और मामले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसी के साथ प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 5 हो गई है. देश में कुल मामलों की संख्या 171 पहुंच गई है.

2:06 PM. 19 Mar 202:06 PM. 19 Mar

छत्तीसगढ़ भी पहुंचा कोरोना

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामले सामने आने के बाद राज्य प्रसासन अलर्ट मोड पर आ गया है. 15 मार्च को लंदन से लौटने वाली 24 साल की एक युवती का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव पाया गया है. युवती के घर वालों के सेल्फ क्वारंटाइन के लिए कहा गया है.

11:34 AM. 19 Mar 2011:34 AM. 19 Mar

फेसबुक ने की बड़ी पहल

फेसबुक ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म और व्हाट्सऐप पर गलत सूचनाओं के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए यूजर फीड के शीर्ष पर कोरोना वायरस से जुड़ी ‘‘आधिकारिक” सामग्री पोस्ट करेगा. अग्रणी सोशल नेटवर्क ने बुधवार को कहा कि पृथक रह रहे लोगों के व्हाट्सऐप पर अधिक वॉयस और वीडियो कॉल करने के कारण उसने व्हाट्सएप की क्षमता लगभग दोगुनी कर दी है.

11:34 AM. 19 Mar 2011:34 AM. 19 Mar

चर्चों को भी किया गया बंद

तमिलनाडु, कोयंबटूर: कोरोना वायरस के मद्देनजर शहर के कई चर्चों को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस के 2पॉजिटिव मामले हैं।

11:34 AM. 19 Mar 2011:34 AM. 19 Mar

चेन्नई में 84 उड़ानें रद्द

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चेन्नई एयरपोर्ट पर 50 इंटरनेशनल और 34 डोमेस्टिक फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है.

11:34 AM. 19 Mar 2011:34 AM. 19 Mar

हाथ पर मुहर

मुंबई एयरपोर्ट के बाद बेंगलुरू एयरपोर्ट पर भी विदेश से आने वाले यात्रियों के हाथ पर मुहर लगाया जा रहा है.

11:34 AM. 19 Mar 2011:34 AM. 19 Mar

महाराष्ट्र में 2 और मामले सामने आए, कुल 47

देश के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं. आज यहां दो और मामलों की पुष्टि के साथ मरीजों की संख्या 47 तक पहुंची गई है. वहीं देश में मरीजों की संख्या 168 हो गई. आज जिन दो मामलों की पुष्टि हुई है उनमें एक 22 साल की युवती है इंग्लैंड यात्रा से लौटी है. वहीं दूसरे मामले में दुबई से लौटी 49 वर्षीय महिला में पुष्टि हुई है.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

भारत में 166 मामले

देश में कोरोना का काफी तेजी से पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने अबतक कोरोना के भारत में बढ़कर 166 मामले होने की पुष्टि की है, जिनमें 25 विदेशी भी शामिल हैं. तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

अमेरिका में 150 से ज्यादा लोगों की मौत, दो सांसद भी चपेट में

अमेरिका में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 का आंकड़ा पार कर गई है जबकि 10,000 लोग इससे संक्रमित हैं. अमेरिका में बुधवार को दो सांसद इस वायरस से संक्रमित पाए गए. रिपब्लिकन पार्टी के फ्लोरिडा से कांग्रेस सदस्य मारियो डियाज बलार्ट और डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य एवं सांसद बेन मैक्एडम कोरोना की चपेट में आ गए हैं.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

भारत में 151 मामले

स्वास्थ्य विभाग ने अबतक कोरोना के भारत में बढ़कर 151 मामले होने की पुष्टि की है, जिनमें 25 विदेशी भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भारत में कोरोना के 151 मामले सामने आए हैं. दुनियाभर में इसके मामले बढ़कर 2 लाख के पार हो चुके हैं जबकि 157 देशों में यह महमारी फैल कर अब तक 8,010 लोगों की जान ले चुकी है.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

36 देशों से भारत आने पर अस्थायी रोक

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी. यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है. इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

इटली में मचा कोहराम

इटली में एक ही दिन में कोरोना वायरस से 475 लोगों की मौत हुई है. यह एक दिन में किसी भी देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई सबसे ज्यादा मौते हैं.कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में स्थितियां बहुत खतरनाक होती जा रही हैं. ब्रिटेन में भी वायरस से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 104 पहुंच गई है.स्पेन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मामले में बीते 24 घंटे काफी बुरे साबित हुए हैं. हैं अबतक 598 लोगों की मौत हो गयी है. एक ही दिन में 1890 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13716 हो गई है. ईरान में कोरोना से अभी तक 1135 मौतें हुई हैं जबकि स्पेन में ये आंकड़ा 598 है. ईरान में 147 नई मौतें दर्ज की गई है जबकि पूरी दुनिया में बीते 24 घंटों में 262 मौतें हुई हैं.

9:56 AM. 19 Mar 209:56 AM. 19 Mar

संदिग्ध मरीज ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या

कोविड-19 के एक संदिग्ध मरीज ने बुधवार को यहां सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हवाईअड्डा अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके तुरंत बाद उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने इस व्यक्ति की आयु 35 वर्ष बताई है जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी उम्र 23 वर्ष बताई.

7:44 AM. 19 Mar 207:44 AM. 19 Mar

दुनिया में त्राहिमाम

यूरोप में भी मौत का आंकड़ा बढ़ा है, जहां इस बीमारी से अबतक कुल 3,437 लोग दम तोड़ चुके हैं. इनमें सबसे अधिक 2,503 मौतें इटली में हुईं. पूरे यूरोप में 79,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 31 मामले सामने आए, जिससे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 116 हो गई. ईरान ने बुधवार को कहा कि उसके यहां कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है. वहीं रूस ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में एक ही रात में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कुल 147 लोग इससे संक्रमित हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कनाडा से लगी सीमा गैर-जरूरी यातायात के लिये अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया. वहीं पाकिस्तान में भी बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत होने का मामला सामने आया है. वहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola