Coronavirus In India News Update: 2021 के अंत तक देश में 216 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई जाएंगी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुंबई में 575 नए मामले

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In India Live Update: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है. नये मामलों के कम होने के साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या भी कम हो गयी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 60,471 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,70,881 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 2,726 मरीजों की मौत हुई है, इसके साथ ही देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,77,031 हो गयी है. अब ,एक्टिव केस घटकर 10 लाख से भी कम रह गये हैं. इधर पुड्डुचेरी में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गयी है, पर लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

मुंबई में 575 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 575 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 718 लोग डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, कुल सक्रिय मामले 15,390, कुल डिस्चार्ज 6,84,825 और कुल मृत्यु 15,216 दर्ज हुई है.

2021 के अंत तक देश में 216 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई जाएंगी: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेरिका ने 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाई, भारत ने 25 करोड़ डोज लगाई. उसके बाद ब्राजील का नाम आता है. दुनिया में वैक्सीन लगाने वाले देशों की सूची में भारत का नाम आगे है. साल के अंत तक देश में 216 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई जाएंगी.

पंजाब में 642 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 642 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 1,691 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है.

33 साल के व्यक्ति के फेफड़ों की जांच में मिला ग्रीन रंग का फंगस

इंदौर में स्वास्थ्य विभाग अपूर्वा तिवारी ने कहा कि हमें अरविंदो अस्पताल से एक 33 वर्षिय व्यक्ति के फेफड़ों की जांच में एक ग्रीन रंग का फंगस मिला, उसके रंग के आधार पर उसे ग्रीन फंगस का नाम दे रहे हैं. यह देश में इस तरह का पहला मामला है. मरीज को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 388 मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,350 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 15,176 लोग डिस्चार्ज हुए और 388 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 1,38,361, कुल डिस्चार्ज 56,69,179 और कुल मृत्यु 1,14,154 दर्ज हुई है.

उत्तराखंड में 274 नए मामले

उत्तराखंड में आज कोरोना के 274 नए मामले सामने आए है. वहीं, 18 मौतें और 515 रिकवरी दर्ज की गई. जबकि कुल मामले 3,37,449 हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola