ePaper

'अरविंद केजरीवाल हमेशा भागते हैं अपनी जिम्मेदारियों से', दिल्ली बाढ़ पर बोले अनुराग ठाकुर

Updated at : 16 Jul 2023 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
'अरविंद केजरीवाल हमेशा भागते हैं अपनी जिम्मेदारियों से', दिल्ली बाढ़ पर बोले अनुराग ठाकुर

Kullu: BJP National President JP Nadda with Union Minister Anurag Thakur inspects flood-affected areas after rise in water level of Beas river, in Kullu, Friday, July 14, 2023. (PTI Photo)(PTI07_14_2023_000236A)

बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया. दिल्ली बाढ़ पर अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप सरकार पर किया हमला

विज्ञापन

दिल्ली में दोपहर 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया. दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ने दिल्ली की आप सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं. केंद्र सरकार ने 13 NDRF की टुकड़ियां भेजी जिसने यहां कई लोगों की जान और माल को बचाने का काम किया. भारत सरकार ने वायु सेना के 2 हेलिकॉप्टर, वायु सेना के जवान, फोरेंसिक विज्ञान के विशेषज्ञ भी भेजे थे. 180 और 181 करोड़ की 2 राहत किश्त भी केंद्र ने दी है. राज्य सरकार की तरफ से बारिश के कारण हुए नुकसान का आंकलन जब आएगा तब केंद्र सरकार ने ना पहले कोई कमी छोड़ी और ना आगे छोड़ेगी.

दिल्ली MCD की मेयर डॉ. शेली ओबेरॉय ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यहां लोगों ने हमें बताया है कि उनका काफी सामान पानी में बह चुका है. आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए हैं. हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक शिविर लगाएंगे ताकि वे जल्द ही ये सरकारी दस्तावेज बना सकें. रविवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शांति वन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित राजघाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.

दिल्ली में 6 जिले प्रभावित

मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं. दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं. पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है.

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन फिर खुला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भारतीय नौसेना के गोताखोरों की टीम ने ITO यमुना बैराज पर गेट खोलने का अभियान शुरू किया. इधर यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से खोल दिया गया है. आपको बता दें कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार को स्टेशन को यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया. दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है.

Also Read: Delhi: भारी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा! कई इलाकों में जलजमाव- ट्रैफिक जाम से रेंगती रही दिल्ली

गैर सरकारी संगठन आए आगे

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि का प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ा है. बाढ़ की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में संपत्तियों को नुकसान हुआ है तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जटिल स्थिति पैदा होती नजर आ रही है. यहां कई मामलों में आवारा कुत्तों, बेसहारा गायों, सांड़ और बिल्ली जैसे जानवरों को वहीं छोड़ दिया गया जिसके बाद गैर सरकारी संगठन आगे आये. एनडीआरएफ पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और नोएडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 900 से अधिक जानवरों को बचाने के लिए आगे आया. इसके अलावा, दो गैर सरकारी संगठनों ने भी 400 से अधिक कुत्तों को इन इलाकों से सुरक्षित निकाला.

उत्तरी दिल्ली के निवासी अपने घरों की ओर लौटे

यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ रविवार को लौटते दिखे. ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गये थे. कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे, जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गयी थी और निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola