क्या बाजवा के नये आर्मी चीफ बनने से बदलेगा भारत-पाक रिश्ता ?

नयी दिल्ली : उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता रोजाना तनावपूर्ण होता जा रहा है. पाकिस्तान लगातार आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहता है. भारतीय जवानों ने जिस तरह से पाक सीमा के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है उसके बाद से पड़ोसी […]
नयी दिल्ली : उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता रोजाना तनावपूर्ण होता जा रहा है. पाकिस्तान लगातार आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहता है. भारतीय जवानों ने जिस तरह से पाक सीमा के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है उसके बाद से पड़ोसी देश बौखला गया है और बौखलाहट में सीमा पर अपनी कायरतापूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. पिछले दिनों पाक सैनिकों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ काफी बर्बरता दिखायी थी, हालांकि इसके तुरंत बाद भारतीय सेना ने इसका बदला ले लिया और पाक सेना को काफी क्षति पहुंचाया.
भारत-पाक बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. वर्तमान आर्मी चीफ राहील शरीफ इसी माह के आखिर में रिटायर हो रहे हैं और जनरल कमर जावेद बाजवा नये आर्मी चीफ बन जाएंगे. शरीफ के रिटायरमेंट और बाजवा के नये आर्मी चीफ बनने से भारत-पाक रिश्ते को लेकर संभावनाओं और कयासों का दौर शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




