राहुल गांधी अब भी हैं ''डायपर बेबी'' : भाजपा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष अभी भी डायपर बेबी हैं.राहुल ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार का रिमोट लंदन में ललित मोदी के पास है. इस पर भाजपा ने जवाब दिया कि कांग्रेस तो […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष अभी भी डायपर बेबी हैं.राहुल ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार का रिमोट लंदन में ललित मोदी के पास है. इस पर भाजपा ने जवाब दिया कि कांग्रेस तो रिमोट कंट्रोल से ही सरकार चलाती थी और उसी को आदर्श मानती थी, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है.राहुल ने भूमि विधेयक और ललित मोदी विवाद सहित कई मुद्दों पर केंद्र और राजस्थान सरकारों को निशाना बनाया तो भाजपा सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी तुरंत ही प्रेस ब्रीफिंग कर राहुल पर पलटवार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




