इरोम शर्मिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 12:18 PM
बेंगलुरु/इम्फाल : मदर्स डे के दिन आयरन लेडी इरोम शर्मिला ( 46) ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इन दोनों बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा है. मदर्स डे के दिन इन्हें दोहरी खुशी मिली है. शर्मिला और उनके ब्रिटिश पति डेसमॉन्ड कोटिन्हो दोनों बेहद खुश है. शर्मिला ने सी सेक्शन डिलिवरी […]
बेंगलुरु/इम्फाल : मदर्स डे के दिन आयरन लेडी इरोम शर्मिला ( 46) ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इन दोनों बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा है. मदर्स डे के दिन इन्हें दोहरी खुशी मिली है. शर्मिला और उनके ब्रिटिश पति डेसमॉन्ड कोटिन्हो दोनों बेहद खुश है. शर्मिला ने सी सेक्शन डिलिवरी के जरिए अस्पताल की मल्लेश्वरम ब्रांच में रविवार को नौ बजकर 21 मिनट में बच्चियों को जन्म दिया.
शर्मिला की सेहत को लेकर क्लाउडनाइन गुप ऑफ हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने बताया कि शर्मिला अभी ठीक हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. क्या यह पहले से तय था कि इसी दिन बच्चों को जन्म दिया जायेगा. इस सवाल पर बताया गया कि ‘मदर्स के दिन डिलिवरी संयोग मात्र है. यह पूर्व नियोजित नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










