फिर गरमाया रोहित वेमुला मामला, राधिका वेमुला ने कहा मोदी पर निशाना साधने के लिए पैसे नहीं मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 11:41 AM
अमरावती : हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी रहे रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने इस बात से इनकार किया कि अपने बेटे की मौत को लेकर भाजपा को निशाना बनाने के लिए उन्हें पैसे दिये गये थे. वर्ष 2016 में रोहित वेमुला की आत्महत्या ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था. राधिका ने […]
अमरावती : हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी रहे रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने इस बात से इनकार किया कि अपने बेटे की मौत को लेकर भाजपा को निशाना बनाने के लिए उन्हें पैसे दिये गये थे. वर्ष 2016 में रोहित वेमुला की आत्महत्या ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था. राधिका ने कल मीडिया के सामने कहा, ‘ यह पूरी तरह झूठ है. किसी ने मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा की आलोचना करने के लिए पैसे नहीं दिये. मैं उन्हें अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराती हूं. ‘
गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए इस घटना का फायदा उठाने का आरोप लगाया था. राधिका ने कहा , ‘ मैंने ऑनलाइन मीडिया से बस यह कहा था कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने मेरे बेटे की मौत के बाद मुझे घर खरीदने के लिए कुछ पैसे दिए थे. लेकिन वह कोई रैली में भाग लेने या प्रधानमंत्री या भाजपा की आलोचना करने के लिए नहीं थे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










