कई सालों से बंद एआईसीसी कार्यालय खुला, राहुल गांधी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Updated at : 07 Feb 2018 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
कई सालों से बंद एआईसीसी कार्यालय खुला,  राहुल गांधी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

नयी दिल्ली : पार्टी की पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश भर से आए अपने नेताओं के प्रतिनिधिमंडलों और कार्यकर्ताओं के साथ यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय में मुलाकात की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह करीब 9 बज कर 15 मिनट पर यहां अकबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पार्टी की पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश भर से आए अपने नेताओं के प्रतिनिधिमंडलों और कार्यकर्ताओं के साथ यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय में मुलाकात की.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह करीब 9 बज कर 15 मिनट पर यहां अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यलाय आए और दिल्ली, राजस्थान और चुनाव वाले कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. पार्टी प्रमुख के साथ पहले से ही इन प्रतिनिधियों के मुलाकात का कार्यक्रम तय था.

पूर्व में कांग्रेस अध्यक्ष तक आसानी से पहुंच का मुद्दा चर्चा का विषय रहा है. पिछले कई सालों से एआईसीसी में कांग्रेस प्रमुख का कार्यालय बंद रहा है. यह तब खुलता था जब पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकारी समित (सीडब्लयूसी) की बैठक या पार्टी के स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में यहां आती थीं. हाल ही में कार्यालय की सफाई की गयी थी और वहां राहुल गांधी के बैठने के लिए प्रबंध किया गया. पूर्व में इंदिरा गांधी जैसी नेता वहां जनता दरबार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करती थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola