10 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा

10 April Top 20 News: नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. लंबे समय बाद वे मीडिया के सामने आए. उन्होंने राज्यसभा जाने पर कहा कि शुक्रवार को शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा. वहीं, इजराइल ने दावा किया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर उसके हवाई हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम का भतीजा अली यूसुफ हरशी मारा गया है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर पर सहमति भले ही बन गई है. लेकिन, इजराइल का लेबनान पर हमला जारी है. सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद इजराइल ने लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, बोले- अब यहीं रहूंगा, बेटे निशांत पर क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंच चुके हैं. लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए नीतीश ने अपने भविष्य को लेकर कई अहम संकेत दिए. राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि कल (10 अप्रैल) मैं शपथ लूंगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग

गुरुवार (9 अप्रैल) को असम, केरल और पुडुचेरी में दिनभर वोटिंग का माहौल बना रहा और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई. शाम 6 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. ममता बनर्जी का हमला- लोकतंत्र को चैत्र सेल की तरह बेच दिया, BJP पर भरोसा करना गोखरो सांप जैसा खतरनाक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के घमासान के बीच मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना के हाड़ोआ, बनगांव, हाबरा और मिनाखां में धुआंधार रैलियां कीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बिहार की 1 MLC सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है. इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी. इस सीट पर 12 मई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 14 मई को मतों की गिनती होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बारामती उपचुनाव : अपना उम्मीदवार कांग्रेस ने क्यों वापस लिया? जानें वजह

कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश मोरे ने पुणे जिले के बारामती से अंतिम तारीख से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया. मोरे ने नामांकन वापस लेने से पहले मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार, मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. राघव चड्ढा क्या बनाएंगे Gen-Z की नई पार्टी? AAP से तनातनी के बीच आगे क्या है प्लान

इंस्टाग्राम यूजर ‘seedhathok’ ने रील में कहा कि राघव चड्ढा को अभी मिल रहे सपोर्ट को देखते हुए उन्हें अपनी नई पार्टी बनाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. यूजर ने कहा कि अभी माहौल ऐसा है कि लोग चाहते हैं राघव चड्ढा अपनी “Gen-Z” या किसी और नाम से नई पार्टी बनाएं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. गुड न्यूज: 15,400 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ग्रीन आशा

Green Asha ईरान-इजराइल टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (जेएनपीए) पहुंच गया है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद जेएनपीए पहुंचने वाला यह पहला जहाज है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. सिउड़ी में गरजे मोदी- आपने पीएम बनाया, अब बंगाल में भाजपा का सीएम बनवाएं, डबल इंजन से होगा दोगुना विकास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए बीरभूम जिले के सिउड़ी स्थित चांदमारी ग्राउंड में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. बीरभूम जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुंकार भरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. नये वित्तीय वर्ष में झारखंड कैबिनेट की पहली बैठक 15 अप्रैल को, इन घोषणाओं पर लगेगी मुहर

झारखंड सरकार के नये वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली यह उच्चस्तरीय बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ा केकेआर, नहीं नसीब हुई पहली जीत

KKR vs LSG: Mukul Choudhary ने 7 छक्कों की तूफानी पारी खेलकर Lucknow Super Giants को शानदार जीत दिलाई. Kolkata Knight Riders को ईडन गार्डन्स में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चौधरी ने आखिरी दो गेंद पर 7 रन बनाकर अपनी टीम की झोली में एक और जीत डाल दी. जबकि केकेआर को अब भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. पुरुलिया में इलेक्शन से पहले एक्शन, नाका चेकिंग में सफेद कार से मिले 90 हजार रुपए

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर जारी आदर्श आचार संहिता के बीच प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. गुरुवार को धनबाद-पुरुलिया नेशनल हाई-वे पर मगुरिया मोड़ के पास नाका चेकिंग के दौरान एक ठेकेदार के पास से 90 हजार रुपए नकद मिले. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: सीजफायर के बाद भी ईरान की सख्ती, हर दिन सिर्फ 15 जहाजों को मिलेगी एंट्री

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर यानी युद्ध विराम के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ) में जहाजों की आवाजाही लगभग रुकी हुई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अब हर दिन केवल 15 जहाजों को ही यहां से गुजरने की इजाजत देगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. TTE vs TC: रेलवे में कौन सी नौकरी है बेहतर, जानें काम और सैलरी की पूरी डिटेल

TTE vs TC: TTE और TC दोनों ही रेलवे डिपार्टमेंट में एक सरकारी और सेफ नौकरी है. इन दोनों जॉब प्रोफाइल में सैलरी काफी अच्छी होती है और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती है. ऐसे में जाने इन दोनों (TTE vs TC) में अंतर क्या है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. FY27 में घटेगी भारत की रफ्तार? वर्ल्ड बैंक ने जताया जीडीपी में सुस्ती का डर

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पिछला साल (FY26) शानदार रहा, लेकिन आने वाले समय में कुछ चुनौतियां सामने खड़ी हैं. वर्ल्ड बैंक और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की GDP ग्रोथ में थोड़ी सुस्ती देखने को मिल सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. क्या सस्ता होगा हवाई सफर? सरकार ने एयरपोर्ट चार्जेस में की 25% की कटौती

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है. इसका सीधा असर हवाई ईंधन (Jet Fuel) पर पड़ा है, जिसकी कीमत फरवरी के मुकाबले मार्च के अंत तक लगभग 100% बढ़ गई है.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. देसी कंपनी Ai+ ने लॉन्च किया Nova 2 सीरीज, देखें इनकी खूबियां और कीमत

Ai+ ने भारत में अपना नया Nova 2 सीरीज लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी कुछ दमदार लेकर आई है. इस लाइनअप में Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G जैसे दो स्मार्टफोन शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. स्टाइलिश लुक, 8-स्पीड गियरबॉक्स और ढेर सारे फीचर्स के साथ पेश हुई टाइगुन फेसलिफ्ट

Volkswagen ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Taigun का 2026 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसे पहले से कहीं ज्यादा शानदार बनाने की कोशिश की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अक्षय तृतीया का महत्व क्या है? अभी से लें ये खास तैयारी, जानिए पूजा सामग्री की लिस्ट

अक्षय तृतीया इस साल 20 अप्रैल 2026 दिन रविवार को मनाई जाएगी. चूंकि इस दिन किया गया दान और निवेश ‘अक्षय’ (जिसका कभी क्षय न हो) होता है, इसलिए इसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना बेहतर है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. क्या जेल जाने वाला है मोनालिसा का पति? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उनकी शादी और उस पर उठे सवालों को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें सनोज मिश्रा लगातार नए-नए आरोप लगा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >