Live Updates

Himachal Election Result : किसके सिर सजेगा सीएम का ताज? कांग्रेस आलाकमान के हाथ में गया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

Himachal Election Result 2022 Live Updates in Hindi: हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच यह टक्कर काफी कड़ी होती नजर आ रही है. हालांकि, राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर सबकी नजर थी लेकिन पार्टी ने रुझानों में अभी तक खाता नहीं खोला है. बता दें कि मतदान 12 नवंबर को एक चरण में हुए थे जिसकी मतगणना आज हो रही है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के ताले खुलेंगे.

विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान के हाथ में गया निर्णय

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिली है. और अब ऐसे में सरकार बनाने की रणनीति में पार्टी जुट चुकी है. बीते शुक्रवार हो हुए बैठक में यह साफ नहीं हो पाया कि हिमाचल के अगले सीएम कौन होंगे? ऐसे में हिमाचल प्रदेश में सीएम का निर्णय अब कांग्रेस आलाकमान के हाथ में चला गया है.

एडीआर रिपोर्ट- हिमाचल में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले एमएलए की बढ़ गई संख्या

‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के 41 नवनिर्वाचित विधायक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जबकि साल 2017 में ऐसे विधायकों की संख्या 32 थी. इसके अलावा, गंभीर आपराधिक मामलों का सामने कर रहे विधायकों की संख्या में 12 बढ़कर 18 फीसदी हो गई है.

प्रतिभा सिंह के साथ शिमला के एक होटल में की बैठक

हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं के साथ शिमला के एक होटल में बैठक की.

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल की जीत का श्रेय प्रियंका को दिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है और अपने दम पर वह सरकार बनाने जा रही है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल के प्रभारी भूपेश बघेल ने जीत के लिए प्रियंका गांधी के 10-प्वाइंट मेनिफेस्टो को कारण बताया है.

PM मोदी बोले- इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं आए नतीजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है. इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं. हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है, लेकिन हर बार 5-7 फीसदी के अंतर से सरकार बदली है.

जयराम ठाकुर बोले, हिमाचल में पहली बार कोई पार्टी इतने कम अंतर से जीती

हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों पर राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो परिणाम आए हैं वो सभी के सामने हैं. सीटों में अंतर है मगर 1 फीसदी से भी कम वोट शेयर के अंतर से हम ये चुनाव हारे हैं. हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी इतने कम अंतर से जीती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola