कहां से शुरू होती है Kailash Mansarovar की यात्रा, जाने से पहले समझ लें ये जरूरी बातें
Kailash Mansarovar Yaatra 2023: साल में एक बार कैलश मानसरोवर की यात्रा प्रारंभ की जाती है. जितने भी श्रद्धालु बाबा का दर्शन करना चाहते है वो यहां जाते है माना जाता है, की जो भी भक्त कैलाश की यात्रा कर लेता है तथा मानसरोवर में स्नान कर लेता है उसके सारे पाप दूर हो जाते हैं.
सावन का महीना चल रहा है मान्यता के अनुशार भगवान शिव भगतों के साथ रहने धरती पर आते हैं और इस सावन के महीने में अपने भक्तों कि सारी मान्यताओं की पूर्ति भी करते हैं. सावन के महीने में लोग बाबा को मनाने में लगे रहते हैं सनातन धर्म के लिए ये पावन महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. कई लोग इन दिनों में देवघर जाते हैं तप कोई उज्जैन सभी अपने अपने स्वेच्छा से बाबा के 12 ज्योतिर्लिंग की दर्शन को जाते हैं हम सभी जानते है की बाबा का निवाश स्थान कैलाश है जहां बाबा माता पार्वती,गणेश, कार्तिके, नंदी और अपने गण प्रेत के साथ रहते हैं. कैलाश के समीप में एक झील है, जिसका नाम मानसरोवर है. साल में एक बार कैलश मानसरोवर की यात्रा प्रारंभ की जाती है. जितने भी श्रद्धालु बाबा का दर्शन करना चाहते है वो यहां जाते है माना जाता है की जो भी भक्त कैलाश की यात्रा कर लेता है, तथा मानसरोवर में स्नान कर लेता है, उसके सारे पाप दूर हो जाते हैं और मृत्य के पश्चात उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है.
सितंबर से शुरू होगी मानसरोवर की यात्रा
सितंबर से कैलाश मानसरोवर की यात्रा प्रारंभ हो रही है आपको बतला दें की जीतने भी लोग बाबा का दर्शन करने के ईछुक है वो अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे और बाबा के दशन के लिए कैलाश जा पाएंगे कैलाश में जिसकी ऊचाई 6600 मीटर से भी अधिक है और इस पर्वत को चमत्कारी भी माना जाता है. कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए लाखों की तदाद में श्रद्धालु जाते हैं और बाबा का दर्शन कर के पुण्य के भागी बनते हैं.अगर आप भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा मरण जाना चाहते है तो सुविधा केंद्र में जा के अपना और अपने दोस्तों का सितंबर के प्रारंभ में ही रजिस्ट्रेशन करवाए.
मानसरोवर की खूबी
कैलाश के समीप स्थित मानसरोवर झील जहां भगवान शिव तथा कैलाश में निवास कर रहें हर प्राणी स्नान करने जाते हैं, वो झील जो की हर तरफ बर्फ से लदी हुई पहाड़ के बीचों बीच बसा हूआ है वहाँ का पानी कभी नहीं जमता है साथ ही साथ उस झील का पानी बहुत ही मीठा है मान्यता के अनुसार सुबह 3 बजे से 5 बजे के अंतराल में वहां सारे देवता स्नान जारने को उतरते है उस समय को ब्रम्ह मुहूर्त कहा जाता है. ये समय देवताओ का समय माना जाता है. इस समय इस झील में स्नान करने के उपरांत देवतागन त्रिदेव की पूजा करते है और अपने अपने निवाश स्थान को प्रस्थान करते हैं. जो भी श्रद्धालु इस समय पर उस स्थान में मौजूद होते है उन्हे देवताओ का दर्शन प्राप्त होता है.
कैलाश की मान्यता
कैलाश पर्वत तिब्बत में स्थित एक पर्वत श्रेणी है. इसके पश्चिम तथा दक्षिण में मानसरोवर तथा राक्षसताल झील हैं. यहां से कई महत्वपूर्ण नदियां निकलतीं हैं -ब्रह्मपुर, सिंधु, सतलुज इत्यादि . हिन्दू सनातन धर्म में इसे पवित्र माना गया है. इस तीर्थ को अस्टापद, गणपर्वत और रजतगिरि भी कहते हैं. कैलाश के बर्फ से आच्छादित 6,638 मीटर (21,778 फुट) ऊंचे शिखर और उससे लगे मानसरोवर का यह तीर्थ है. और इस प्रदेश को मानसखंड कहते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ऋषभदेव ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया. श्री भरतेश्वर स्वामी मंगलेश्वर श्री ऋषभदेव भगवान के पुत्र भरत ने दिग्विजय के समय इसपर विजय प्राप्त की. पांडवों के दिग्विजय प्रयास के समय अर्जुन ने इस प्रदेश पर विजय प्राप्त किया था.युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में इस प्रदेश के राजा ने उत्तम घोड़े,सोना , रत्न और याक के पूंछ के बने काले और सफेद चामर भेंट किए थे. इनके अतिरिक्त अन्य अनेक ऋषि मुनियों के यहां निवास करने का उल्लेख प्राप्त होता है. जैन धर्म में इस स्थान का बहुत महत्व है. इसी पर्वत पर श्री भरत स्वामी ने रत्नों के 72 जिनालय बनवाये थे.
कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा के दौरान आने वाले स्थान
कैलाश की परिक्रमा तारचेन से आरंभ होकर वहीं समाप्त होती है. तकलाकोट से 40 किमी (25 मील) पर मंघाता पर्वत स्थित गुर्लला का दर्रा 4,938 मीटर (16,200 फुट) की ऊँचाई पर है. इसके मध्य में पहले बाईं ओर मानसरोवर और दाईं ओर राक्षस ताल है. उत्तर की ओर दूर तक कैलाश पर्वत के हिमाच्छादित धवल शिखर का रमणीय दृश्य दिखाई पड़ता है. दर्रा समाप्त होने पर तीर्थपुरी नामक स्थान है जहाँ गर्म पानी के झरने हैं. इन झरनों के आसपास चूनखड़ी के टीले हैं. प्रवाद है कि यहीं भस्मासुर ने तप किया और यहीं वह भस्म भी हुआ था. इसके आगे डोलमाला और देवीखिंड ऊँचे स्थान है, उनकी ऊँचाई 5,630 मीटर (18,471 फुट) है. इसके निकट ही गौरीकुंड है. मार्ग में स्थान स्थान पर तिब्बती लामाओं के मठ हैं.
रिपोर्ट-वैभव विक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










