Gastric Headache: गैस की वजह से सिर में दर्द हो, तो करें ये उपाय

Published at :14 May 2022 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gastric Headache: गैस की वजह से सिर में दर्द हो, तो करें ये उपाय

Gastric Headache: कई बार पेट और आंतों की समस्या ब्रेन से जुड़ा होता है. कुछ लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम में विकार होने पर सिर में दर्द की समस्या होती है. सिर में होने वाले इस दर्द को गैस्ट्रिक हेडेक भी कहा जाता है.

विज्ञापन

Gastric Headache: गैस की समस्या अक्सर हर किसी को परेशान करती है, लेकिन कई बार स्थिति तब और खराब हो जाती है जब गैस शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंच जाता है. जैसे कि सिर दर्द, जी हैं गैस के कारण कई बार हमें सिर दर्द की समस्या हो जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि आप खाते-पीते समय दो चौथाई तक हवा निगल लेते हैं.

कई बार पेट और आंतों की समस्या ब्रेन से जुड़ा होता है. कुछ लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम में विकार होने पर सिर में दर्द की समस्या होती है. सिर में होने वाले इस दर्द को गैस्ट्रिक हेडेक भी कहा जाता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे, हैं तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से गैस से होने वाले इस सिर दर्द में आराम पा सकते हैं.अगर आपको गैस के कारण सिर दर्द हो रहा हो, तो अपने माथे पर कोल्ड पैक लगाएं. इसके लिए एक तौलिये में लपेटे हुए बर्फ के टुकड़े से 15 मिनट के लिए सिर पर रखें और फिर 15 मिनट के लिए ब्रेक लें. फिर रखें. इससे काफी राहत मिलेगी.

  • अदरक वाली चाय सिर दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकती है. अदरक में मौजूद मुख्य घटक जिंजरोल है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये गैस्ट्रिक एसिड को निष्क्रिय और सिर दर्द को कम करता है.

  • एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ को 3 से 5 मिनट तक उबालकर रखें. यह सूजन, गैस से राहत दिलाने में मदद करता है.

  • तेज सिर दर्द होने पर नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को अपने माथे पर लगाएं. यह तेल दर्द को कम करने में मदद करता है.

  • एक गिलास ठंडा दूध पीने से एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है. इससे आप तुरंत सिर दर्द से राहत पा सकते हैं.

  • तेज सिर दर्द होने पर एसेंशियल ऑयलआपकी काफी मदद कर सकता है। जैसे कि नीलगिरी का तेल। नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को अपने माथे पर लगाएं। यह तेल दर्द को कम करने में मदद करता है.

  • गैस और बदहजमी को दूर करने के लिए आप बैकिंग पाउडर और नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर को एक कप पानी में मिला लें. इसे तुरंत पी लें. इससे पेट की गैस में बहुत जल्दी आराम मिलेगा.

  • गैस होने पर आप अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसके लिए अदरक की चाय पी सकते हैं. ध्यान रखें आपको दूध वाली चाय नहीं पीनी है. इसके लिए आप 1 कप पानी में अदरक के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें. अब इस पानी को हल्का गुनगुना करके पीएं. इससे आपको गैस में आराम मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola