Coronavirus Outbreak : इस तरह कोरोना ने दुनिया में मचाई तबाही, ऐसे हुई शुरुआत
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 6:57 PM
कोरोनावायरस के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो जूनोटिक वायरस की खोज सन् 1960के दौरान वैज्ञानिक टाइरेल और बायनो के द्वारा की गई थी. लगभग उसी दौरान वैज्ञानिक हैमरे और प्रडोम ने भी सर्दी- जुकाम से पीड़ित मेडिकल छात्रों से सैंपल इकट्ठा किया था.
पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है. जहां एक ओर इस लाइलाज बीमारी की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक जुटे हुए हैं, वहीं वे ये जानने की कोशिश भी कर रहे हैं कि कोरोना वायरस कहां पनपा. कोरोना वायरस जूनोटिक वायरस है, जूनोटिक का अर्थ है कि ये वायरस जानवरों से मनुष्यों में संचारित होने में सक्षम है.
कोरोनावायरस के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो जूनोटिक वायरस की खोज सन् 1960के दौरान वैज्ञानिक टाइरेल और बायनो के द्वारा की गई थी. लगभग उसी दौरान वैज्ञानिक हैमरे और प्रोडोम ने भी सर्दी- जुकाम से पीड़ित मेडिकल छात्रों से सैंपल इकट्ठा किया था. इस सैंपल में पाए गए नमूनों को उन्होंने नाम दिया 229E . इधर अल्मीडा और टायरेल ने मिलकर मुर्गियों में पाए जाने वाले ब्रोंकाटिस वायरस की खोज कि. करीब तीन दशक बाद दो और वायरस OC43 और 229E की खोज की गई जिसका विशेष रूप से अध्ययन किया गया. 229E नामक वायरस ने अमरिका में लोगों के नाम में दम कर दिया था. वहीं OC43 नामक वायरस ने बच्चों में सांस संबंधी बीमारी को बढ़ाया. अध्ययनों में पाया गया कि ये जूनोटिक वायरस विभिन्न श्वसन रोगों से जुड़े थे, हालाँकि, उनकी रोगजनकता कम मानी जाती थी.
बाद में जूनोटिक वायरस का पशुओं से मनुष्यों में तेजी से विस्तार होने लगा. चूहों, मुर्गियों, बछड़ों, कुत्तों, बिल्लियों के अलावा खरगोश एवं सुअरों से भी यह वायरस मनुष्यों में फैलता था. कोरोना वायरस से पहले वर्ष 2002-03 में सार्स वायरस से भी विश्व परेशान था.
कोरोना वायरस से Covid 19नामक बीमारी होती है. ये बीमारी कैसे फैली इसपर वैज्ञानिक अभी भी स्पष्ट तौर पर कुछ ।भी कहने से मना कर रहे हैं. शुरुआत में ये कहा गया कि ये वायरस चमगादड़ से इंसान में फैला. वहीं कुछ लोग मानते हैं कि कुछ का कहना था की ये चीन के बायो-वेपन्स लैबोरेट्रीज से लीक हुआ है.
17 मार्च के अंक के नेचर मेडिसिन जर्नल के रिपोर्ट ‘द प्रोक्सिमल ओरिजिन ऑफ़ Covid 19 में बताया गया है कि Covid 19 को ना ही किसी प्रयोगशाला में बनाया गया है और ना ही इसे किसी प्रयोगशाला में उदेश्यपूर्ण तरीके से बदला गया है. ये जंतुओं से आदमी में कैसे प्रवेश किया इसके बारे में अभी भी प्रयोग जारी है. यह रिसर्च स्क्रिप्प्स रिसर्च संस्थान, ला-जोला, कैलिफ़ोर्निया, USA द्वारा किया गया है जिसे क्रिस्टियन जी एंडरसन के द्वारा नेतृत्व किया गया था.
इसके अलावा पिछले महिने यानी फरवरी 2020 मे रॉकी माउंटेन लैबोरेट्रीज, जो की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिजीज, अमेरिका के प्रांगन में है, के वैज्ञानिको ने Covid 19 वायरस को मरीजों से निकाल कर इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी के द्वारा इसकी तस्वीर ली. यह देखने में Halo या प्रभामंडल के आकार (Halo आकार को लैटिन भाषा में करोना कहा जाता है) की तरह दिखता है.
इस रोग की पहचान करने में करीब 2 से 14 दिन लगते हैं. डॉक्टरों का कहना है प्रारंभिक लक्षणों के द्वारा कि इस रोग का पहचान करना सटीक नहीं है क्योंकि इसके लक्षण बहुत सारे दूसरे वायरस जनित रोग से भी मिलते हैं.
फिलहाल Covid-19 के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है इस कारण से इस रोग के रोक थाम में कुछ विशेस प्रगति नहीं हो पायी है. अमेरिका की ही इनोवियो फर्मास्यूटिकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया में अपना ट्रायल अगले महीने शुरु करने जा रही है.
देखा जाए तो एक वैक्सीन के विकास में करीब एक से डेढ़ साल लगते हैं पर वॉर लेवल पे Covid-19 के खिलाफ छेड़ा हुआ जंग वैश्विक स्तर पे मानव जीवन के इतिहास की सबसे पहली प्रेरणादायक कहानी सिद्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










