केटी होम्स ने जेमी फॉक्स संग रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स ने ब्वॉयफ्रेंड जेमी फॉक्स के साथ अपने संबंधों का खुलासा करते हुए कहा है कि दोनों ने अभी विवाह नहीं किया है. मीडिया में फॉक्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहों के बाद अभिनेत्री ने यह बात कही है. ई.आनलाइन पत्रिका के मुताबिक टीवी कार्यक्रम ‘डॉसन्स […]
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स ने ब्वॉयफ्रेंड जेमी फॉक्स के साथ अपने संबंधों का खुलासा करते हुए कहा है कि दोनों ने अभी विवाह नहीं किया है. मीडिया में फॉक्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहों के बाद अभिनेत्री ने यह बात कही है.
ई.आनलाइन पत्रिका के मुताबिक टीवी कार्यक्रम ‘डॉसन्स क्रीक’ में उनसे अभी भी अकेले होने अथवा गुपचुप तरीके से शादी कर लेने के बारे में पूछा गया था और केटी ने इसका जवाब ‘नहीं’ में दिया था.
केटी होम्स ने कहा, ‘नहीं..मैंने शादी नहीं की है, लेकिन यह पूछने के लिए शुक्रिया.’ केटी होम्स और फॉक्स एक साल से संबंध में हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी अपने संबंधों पर सार्वजनिक रुप से चर्चा नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




