फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे में दिखेंगे चार्ली हन्नाम, डकोटा जॉनसन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2013 11:11 AM
ई. एल जेम्स के कामुक उपन्यास ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ पर आधारित फिल्म के लिए फिलहाल डकोटा जॉनसन और चार्ली हन्नाम के नामों की चर्चा है जो एनास्तासिया स्टील और क्रिस्टियन ग्रे का किरदार निभा सकते हैं.इस फिल्म का निर्देशन सैम टेलर-जॉनसन करेंगे और फिल्म के अगले साल अगस्त तक रिलीज होने की संभावना है […]
ई. एल जेम्स के कामुक उपन्यास ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ पर आधारित फिल्म के लिए फिलहाल डकोटा जॉनसन और चार्ली हन्नाम के नामों की चर्चा है जो एनास्तासिया स्टील और क्रिस्टियन ग्रे का किरदार निभा सकते हैं.इस फिल्म का निर्देशन सैम टेलर-जॉनसन करेंगे और फिल्म के अगले साल अगस्त तक रिलीज होने की संभावना है लेकिन अभी तक फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने फिल्म के कलाकारों के नाम की घोषणा नहीं की है.
एंटरटेनमेंट वीकली की खबर के अनुसार, एम्मा वाटसन से लेकर सैम के पति आरोन जॉनसन-टेलर जैसे नामचीन सितारों के नाम संभावित कलाकारों के तौर पर माने जा रहे हैं. जॉनसन और हन्नाम हालिया ऐसी हस्तियां हैं जिनका नाम भी संभावित कलाकारों की सूची में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










