पटना में सलमान की राखी सिस्टर्स ने छोड़ा खाना

Updated at : 07 May 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में सलमान की  राखी सिस्टर्स  ने छोड़ा खाना

पटना : बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मुंबई के सेशन कोर्ट द्वारा हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा सुनाये जाने के बाद बिहार की रहने वाली उनकी राखी-सिस्टर्स सबा और फराह ने खाना पीना छोड़ दिया है. सबा और फराह दोनों जन्म से जुड़ी हुई हैं. उनके पिता शकील अहमद ने बताया, […]

विज्ञापन

पटना : बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मुंबई के सेशन कोर्ट द्वारा हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा सुनाये जाने के बाद बिहार की रहने वाली उनकी राखी-सिस्टर्स सबा और फराह ने खाना पीना छोड़ दिया है. सबा और फराह दोनों जन्म से जुड़ी हुई हैं. उनके पिता शकील अहमद ने बताया, सलमान को दोषी पाये जाने और उनकी सजा के एलान के बाद सबा और फराह दोनों ने ही अपना दोपहर का खाना खाने से इनकार कर दिया.

उन्होंने बताया कि दोनों बहनें सलमान पर आये फैसले के बाद सदमे में हैं. सबा और फराह पटना के समनपुरा में रहती हैं. इन दोनों बहनों का सलमान से खास जज्बाती रिशा है. तीन साल पहले सलमान ने इनकी एक इच्छा पूरी करने में मदद की थी. इन बहनों की इच्छा थी कि वे सलमान को राखी बांधें. सलमान ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उन्हें मुंबई लाने में मदद की थी. इनके पिता शकील ने बताया कि दोनों बहनें अपने सलमान भइया के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola