...और डर गयी दीपिका

Published at :04 Jul 2014 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
...और डर गयी दीपिका

मुंबई:अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर डरी हुईं हैं. दीपिका इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग के लिए फ्रांस में हैं. इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखेंगे. दीपिका ने कहा कि वह इस फिल्‍म को लेकर डरी हुईं है. उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह पहली बार किसी फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर डरी हुईं हैं. दीपिका इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग के लिए फ्रांस में हैं. इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखेंगे. दीपिका ने कहा कि वह इस फिल्‍म को लेकर डरी हुईं है. उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं.

ये बातें उन्होंने एफएचएम मैगजीन की के लांच के मौके पर कही. उल्लेखनीय है कि इस मैगजीन ने एक सर्वे कराया है जिसके अनुसार दीपिका दुनिया की सबसे सेक्सी महिला के रुप में चुनी गईं है.

undefined



रणबीर के साथ वो पहले भी फिल्‍म कर चुकीं हैं. फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं इम्तियाज के साथ उन्होंने ‘लव आज कल’ में काम किया है. दीपिका ने कहा कि दोनों ही बहुत को ऑपरेटिव है. इनके साथ काम करने में काफी मजा आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola