छेड़खानी मामला:प्रीति जिंटा का बयान दर्ज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आज शाम करीब आठ बजे वानखेडे स्टेडियम में पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाई. बयान में क्या कहा गया है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. जिंटा ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आज शाम करीब आठ बजे वानखेडे स्टेडियम में पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाई. बयान में क्या कहा गया है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. जिंटा ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है.
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जिंटा ने दावा किया था, मैं अपनी सीट की ओर बढी लेकिन वह (नेस) मेरी सीट के पास आया और सबके सामने मुझपर चीखने लगा और मुझे गाली दी. जिंटा का बयान मामले में आगे जांच का आधार बनेगा. अधिकारी ने कहा, हम जानना चाहते हैं कि वह कहां बैठी थीं और ये हर कोई कौन है जिसका वह उल्लेख कर रही थीं.
अब जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा. जांच अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद अब वाडिया को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




