रेप के आरोपी अभिनेता इंदर कुमार को मिली जमानत

Updated at : 11 Jun 2014 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
रेप के आरोपी अभिनेता इंदर कुमार को मिली जमानत

मुंबई:फिल्म अभिनेता इंदर कुमार को जमानत मिल गयी है. उनके मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा कि इंदर कुमार सराफ के खिलाफ पुलिस को कुछ सबूत नहीं मिला जिसके मद्देनजर उन्हें जमानत दे दी गयी है.उन्हें 30 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई. गौरतलब है कि इंदर कुमार पर रेप का आरोप है. फिल्मों […]

विज्ञापन

मुंबई:फिल्म अभिनेता इंदर कुमार को जमानत मिल गयी है. उनके मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा कि इंदर कुमार सराफ के खिलाफ पुलिस को कुछ सबूत नहीं मिला जिसके मद्देनजर उन्हें जमानत दे दी गयी है.उन्हें 30 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई.

गौरतलब है कि इंदर कुमार पर रेप का आरोप है. फिल्मों में अदाकारी का मौका दिलाने का झांसा देकर 23 वर्षीय एक मॉडल का अपने घर में कथित तौर पर दो बार बलात्कार करने और उसे दो दिन तक सताने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सराफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

पीड़िता ने यह दावा भी किया कि उस पर हमला किया गया और बीयर की एक बोतल से उस पर वार किया गया. उसके शरीर पर झुलसने के निशान भी पाया गया है जिससे संकेत मिलता है कि अभिनेता ने उसे सिगरेट से दागा था. इस अभिनेता ने ‘वांटेड’ ‘मां तुझे सलाम’ ‘बागी’ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. पूछताछ के दौरान इंदर कुमार ने हालांकि दावा किया कि उसने इस महिला के साथ आपसी रजामंदी के साथ यौन संबंध बनाए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola