कश्मीर पर आधारित ‘हाफ विडो” छह जनवरी को चुनिंदा सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई : कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म “हाफ विडो” आगामी छह जनवरी को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन लॉस एंजिलिस के दानिश रेन्जु ने किया है. रेन्जु और गया भोला ने उर्दू-कश्मीरी भाषा की इस फिल्म की पटकथा लिखी है. यह फिल्म अपने अपहृत पति की तलाश कर रही एक कश्मीरी महिला […]
मुंबई : कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म “हाफ विडो” आगामी छह जनवरी को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन लॉस एंजिलिस के दानिश रेन्जु ने किया है. रेन्जु और गया भोला ने उर्दू-कश्मीरी भाषा की इस फिल्म की पटकथा लिखी है. यह फिल्म अपने अपहृत पति की तलाश कर रही एक कश्मीरी महिला के इर्द गिर्द घूमती है.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने “हाफ विडो” को “यूए” सर्टिफिकेट दिया है. एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीवीआर सिनेमा इस फिल्म को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और जम्मू में रिलीज करेगी.
कुछ समय पहले 91 मिनट लंबी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी थी. रेन्जु और भोला के सहनिर्माण में बनी इस फिल्म में नीलोफर हामिद, शाहनवाज भट, मीर सरवर और हसीना सोफी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए