सिंगर मीका सिंह के स्टूडियो से लाखों की चोरी करनेवाला पकड़ा गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 7:09 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मशहूर सिंगर गायक मीका सिंह के मुंबई स्थित घर से कीमती सामान और नकदी की कथित चोरी करने वाले 27 साल के व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अंकित वासन के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मशहूर सिंगर गायक मीका सिंह के मुंबई स्थित घर से कीमती सामान और नकदी की कथित चोरी करने वाले 27 साल के व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अंकित वासन के रूप में हुई है. उसने खुलासा किया कि वह 15 साल से गायक के साथ संपादक के तौर पर काम करता था.

उसने गुप्त रूप से नकदी और कीमती सामान की चोरी की. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को जब मीका सिंह को इसकी भनक लगी, तो आरोपी स्टूडियो से भाग गया और दो दिन तक मुंबई में ही छिपा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को वह दिल्ली आया और विकासपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन बैंक खातों में जमा कराये गये 50 हजार और पांच लाख रुपये बरामद किये हैं.

इसके अलावा, आरोपी के पास से एक हार्ड डिस्क और स्टूडियो की चाबी भी बरामद हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola