26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इस प्रत्याशी ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जीत

UP Elections 2022 Biggest Victory: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है.

UP Elections 2022 Biggest Victory: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की उपलब्धि हासिल की है. इस बार के चुनाव में सुनील कुमार शर्मा ने 2,14, 835 मतों से दूसरे नंबर रहे सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया. यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

2017 में भी सुनील कुमार शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड 

इससे पहले, 2017 के चुनाव में भी सुनील कुमार शर्मा को बड़ी जीत मिली थी. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1,50,685 मतों से हराया था. सुनील कुमार को 2,62,741 मत मिले थे. उन्होंने कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के रिकॉर्ड को तोड़ा था. राजा भैया ने 2012 में 88,255 मतों से जीत दर्ज की थी, जो उस समय तक की सबसे बड़ी जीत थी, लेकिन 2017 में सुनील कुमार शर्मा ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब 2022 में उन्होंने अपने रिकॉर्ड में और सुधार किया है.

Also Read: Photos: योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया पेश
गाजियाबाद सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से जीते अतुल गर्ग

गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग ने भी भारी मतों से जीत दर्ज की. उन्होंने सपा प्रत्याशी विशाल शर्मा की 1,05,537 मतों से हराया. अतुल गर्ग को 1,50,205 मत मिले, जबकि विशाल को 44,668 मत मिले. अतुल गर्ग को 61.37 और विशाल को 18.25 प्रतिशत मत मिला.

पंकज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

बता दें, नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह ने भी अपने रिकॉर्ड में सुधार किया है. उन्हें 2,44,319 मत मिले. उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 1,81,513 मतों से हराया. सुनील चौधरी को 62,806 मत मिले. पंकज सिंह को जहां 70.16 प्रतिशत मत मिले. वहीं, सुनील को 18.04 प्रतिशत मत मिले.

Also Read: Gautam Buddh Nagar Election Result 2022: गौतम बुद्ध नगर में BJP ने रचा इतिहास, सभी तीन सीटों पर खिला कमल
साहिबाबाद विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- सुनील शर्मा- 67.03

  • सपा गठबंधन- अमरपाल शर्मा- 22.43

  • बसपा- अजीत कुमार पाल-5.01

  • कांग्रेस- संगीता त्यागी- 2.13

गाजियाबाद जिले की विधानसभा सीटें और विधायक

  1. साहिबाबाद- सुनील कुमार शर्मा

  2. गाजियाबाद- अतुल गर्ग

  3. मोदीनगर- डॉ. मनोज सिवाच

  4. मुरादनगर- अजीत पाल त्यागी

  5. लोनी- नंद किशोर

Posted By: Achyut Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें