BPSC 71st Exam 2025: दो घंटे में 150 सवाल, देखें किस पैटर्न पर होगी बिहार 71वीं कंबाइंड परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Jun 2025 2:58 PM

विज्ञापन

BPSC 71st Exam 2025

BPSC 71st Exam 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) विभिन्न सरकारी पदों के लिए हर साल कंबाइंड परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल 71वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना जरूरी है.

विज्ञापन

BPSC 71st Exam 2025: बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से कुल 1200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) विभिन्न सरकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः तीन चरणों में करती है. इस साल 71वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना जरूरी है.

BPSC 71st Exam 2025: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

पहले चरण में Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा) होती है. यह परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) पैटर्न पर आधारित होती है जिसका उद्देश्य केवल अगली परीक्षा के लिए पात्रता तय करना होता है. इसमें पास होना जरूरी होता है परन्तु इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं होते हैं. इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए 2 घंटे का समय होगा. बता दें कि इस परीक्षा में 1/3 के मैथड से निगेटिव मार्किंग होगी.

BPSC 71st Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

दूसरा चरण है Main Examination (मुख्य परीक्षा) इसमें उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा ली जाती है. यह परीक्षा विवरणात्मक (Descriptive) होती है और अलग-अलग पेपरों में विभाजित होती है जैसे सामान्य अध्ययन, भाषा, निबंध आदि. BPSC के नोटिफिकेशन अनुसार लेखन क्षमता और सैद्धांतिक ज्ञान की जांच इसी दौरान होती है .

तीसरा एवं अंतिम चरण है Interview (इंटरव्यू) यह व्यक्तिगत प्रश्नोत्तर सत्र होता है जिसमें उम्मीदवार की व्यक्तित्व, विश्लेषण क्षमता और सरकारी सेवा के अनुरूपता का मूल्‍यांकन किया जाता है. इस चरण को ‘विवा वॉइस’ भी कहा जाता है.

कैसे होगा चयन?

  • विज्ञापन जारी होता है जिसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा आदि स्पष्ट लिखे होते हैं
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और समाप्ति तिथि निर्धारित होती है.
  • प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो जाती है, इसका उद्देश्य केवल मूल्यांकन करना है कि किन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाए
  • मुख्य (लिखित) परीक्षा आयोजित होती है, जिसमें अंक पदों की संख्या के अनुसार मेरिट सूची में योगदान देते हैं
  • मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है
  • अंततः मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू के संयुक्त अंकों से अंतिम मेरिट सूची तैयार होती है.

अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है. यह सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होती है. प्रारंभिक परीक्षा के अंक इसमें नहीं जोड़े जाते हैं. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से माध्यमिक परीक्षा + साक्षात्कार के संयुक्त अंकों पर आधारित है.

IIT Patna में पढ़ाई के साथ स्वाद का तड़का, कॉफी मैगी और बासमती चावल, देखें हॉस्टल का पूरा Menu

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन