इंफोसिस को कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रयासों के लिए मिला संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगलुरु : आईटी कंपनी इंफोसिस को जलवायु परिवर्तन को लेकर संयुक्तराष्ट्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है. ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाऊ’ श्रेणी में उसे यह पुरस्कार दिया गया है. इंफोसिस ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा कि उसे स्पेन के मेड्रिड में संयुक्तराष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में ‘यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड’ दिया गया. कंपनी […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : आईटी कंपनी इंफोसिस को जलवायु परिवर्तन को लेकर संयुक्तराष्ट्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है. ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाऊ’ श्रेणी में उसे यह पुरस्कार दिया गया है.

विज्ञापन

इंफोसिस ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा कि उसे स्पेन के मेड्रिड में संयुक्तराष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में ‘यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड’ दिया गया. कंपनी ने कहा है कि यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली भारतीय कंपनी है. संयुक्तराष्ट्र हर साल जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली कंपनियों को क्लाइमेट एक्शन अवार्ड के माध्यम से सम्मानित करता है. इंफोसिस ने कहा कि उसे यह पुरस्कार उसके कार्बन उत्सर्जन कम करने के कार्यक्रम के लिए मिला है.

इंफोसिस ने यूएन क्लाइमेट चेंज ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन प्रोग्राम के प्रबंधक निकलस स्वेनिंगसेन के हवाले से बयान में कहा, कार्बन उत्सर्जन को कम करने में इंफोसिस की यात्रा वास्तव में प्रेरणा देने वाली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola