मोदी ने दिया रेलवे में निजी क्षेत्र की भूमिका बढाने का संकेत

कटरा, जम्मू-कश्मीरः रेल बजट से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संकेत दिया कि रेलवे के विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ सकती है.मोदी ने कहा ‘‘हम चाहते हैं कि रेलवे स्टेशन पर हवाईअड्डों से बेहतर सुविधा हो." मोदी ने कहा कि यह हमारा सपना है और ऐसा करना मुश्किल काम नहीं है और […]
कटरा, जम्मू-कश्मीरः रेल बजट से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संकेत दिया कि रेलवे के विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ सकती है.मोदी ने कहा ‘‘हम चाहते हैं कि रेलवे स्टेशन पर हवाईअड्डों से बेहतर सुविधा हो."
मोदी ने कहा कि यह हमारा सपना है और ऐसा करना मुश्किल काम नहीं है और यह आर्थिक रुप से भी व्यावहारिक भी है. मैंने रेलवे से जुड मित्रों से इस संबंध में विस्तार से बात की है. आप निकट भविष्य में बदलाव देखेंगे.’’
उन्होंने कहा ‘‘ऐसी स्थिति में निजी कंपनियां भी निवेश के लिए तैयार होंगी क्योंकि यह आर्थिक रुप से अच्छी परियोजना है और इससे सभी को फायदा होगा. यह दोनों के लिए फायदेमंद परियोजना होगी और हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में इस दिशा में आगे बढें.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




