ePaper

जीएसटी दरों में राहत से शेयर बाजारों को मिला बल, सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

Updated at : 10 Nov 2017 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी दरों में राहत से शेयर बाजारों को मिला बल, सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार

मुंबई : जीएसटी परिषद द्वारा आम इस्तेमालवाली अनेक वस्तुओं के लिए कर दरें कम किये जाने के बाद निवेशकों का समर्थन मिलने से सेंसेक्स व निफ्टी शुक्रवार को उतार चढ़ाव के बाद मामूली सुधर कर बंद हुए. बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स जीएसटी परिषद का फैसला आने क बाद 33,380.42 अंक तक चढ़ […]

विज्ञापन

मुंबई : जीएसटी परिषद द्वारा आम इस्तेमालवाली अनेक वस्तुओं के लिए कर दरें कम किये जाने के बाद निवेशकों का समर्थन मिलने से सेंसेक्स व निफ्टी शुक्रवार को उतार चढ़ाव के बाद मामूली सुधर कर बंद हुए.

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स जीएसटी परिषद का फैसला आने क बाद 33,380.42 अंक तक चढ़ गया था. हालांकि, सेंसेक्स में यह तेजी कायम नहीं रह सकी और अंतत: 33,314.56 अंक पर बंद हुआ जो गुरुवारकी तुलना में 63.63 अंक ऊपर है. सेंसेक्स गुरुवारको 32.12 अंक मजबूत हुआ था. वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 10,254.10 और 10,344.95 अंक के दायरे में रहने के बाद 12.80 अंक सुधर कर 10,321.75 अंक पर बंद हुआ. इस सप्ताह सेंसेक्स कुल मिला कर 371 अंक टूटा और एनएसई के निफ्टी में 130.75 अंक की गिरावट आयी.

जीएसटी परिषद ने चॉकलेट से लेकर डिटर्जेंट तक, आम इस्तेमालवाली 177 वस्तुओं पर कर की दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से घटा कर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है. परिषद ने 28 प्रतिशत के सर्वाधिक कर दरवाले स्लैब में वस्तुओं की संख्या को घटा कर सिर्फ 50 कर दिया है जो कि पहले 227 थीं. जियोजित फिनांशल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, जीएसटी परिषद की बैठक के फैसलों से टिकाऊ उपभोक्ता सामान, वाहन कलपुर्जे, बुनियादी ढांचा तथा भवन उत्पाद जैसे कई क्षेत्रों की दिशा तय होगी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी बाजार धारणा को प्रभावित कर सकती है. सऊदी अरब के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अन्य एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिला.

लिवाली समर्थन से एसबीआई का शेयर 6.20 प्रतिशत चढ़ कर 333.20 अंक पर बंद हुआ. एलएंडटी के शेयर में 3.90 प्रतिशत की तेजी आयी. इसी तरह लिवाली समर्थन के चलते हिंदुस्तान यूनीलीवर, महिंद्रा एंड मंहिद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज आॅटो व पावर ग्रिड के शेयर में 2.99 प्रतिशत तक की तेजी आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola