बीएसएनएल सेवा बदहाल, अधिकारी मौन

Published at :02 Sep 2013 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा बदहाल, अधिकारी मौन

देवघर : बीते एक सप्ताह से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बदहाल हो गयी है. इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घर के अंदर से कल न लगने पर लोग बाहर निकल भी कॉल लगाने की कोशिश करते हैं. मगर किसी–किसी समय जब नहीं लगता तो निराश होकर लोग मोबाइल […]

विज्ञापन

देवघर : बीते एक सप्ताह से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बदहाल हो गयी है. इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घर के अंदर से कल लगने पर लोग बाहर निकल भी कॉल लगाने की कोशिश करते हैं.

मगर किसीकिसी समय जब नहीं लगता तो निराश होकर लोग मोबाइल सेवा की बदहाली पर गुस्से में दो बातें कह कर रखने को बाध्य होते हैं. यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से चला रहा है. इस दौरान उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा समस्या कॉल ड्रॉप के कारण हो रही है. कॉल ड्राप होने से लोगों को समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा बारबार शिकायत किये जाने के बावजूद विभागीय पदाधिकारी कर्मचारी सुनने को ही तैयार नहीं है. कभीकभार वे शिकायत सुनने के मूड में होते हैं तो लोगों की कम अपनी बातें ज्यादा सुनाते हैं. इस दौरान वे अपनी डपली अपना राग वाले कहावत को चरितार्थ करते नजर आते हैं.

कर्मचारी कभी केबुल कटने की बात कहते हैं तो कभी बिजली के अभाव में बीटीएस में तकनीकी समस्या होने की बात कहते हैं. बाध्य हो कर उपभोक्ता अब मोबाइल पोर्टेबिलिटी का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola