39.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड में मिले 26 कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा 661

झारखंड में एक जून (साेमवार) को 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब कुल संक्रमितों की संख्या 661 हो गयी है. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम से 10, कोडरमा से चार,हजारीबाग से तीन, गढ़वा,रांची,लोहरदगा व सिमडेगा से दो-दो और गुमला से एक पॉजिटिव मिले हैं. रांची में मिली दोनों संक्रमित महिला गर्भवतीरांची से मिली दोनों संक्रमित महिला गर्भवती हैं.

रांची : झारखंड में एक जून (साेमवार) को 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब कुल संक्रमितों की संख्या 661 हो गयी है. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम से 10, कोडरमा से चार,हजारीबाग से तीन, गढ़वा,रांची,लोहरदगा व सिमडेगा से दो-दो और गुमला से एक पॉजिटिव मिले हैं. रांची में मिली दोनों संक्रमित महिला गर्भवतीरांची से मिली दोनों संक्रमित महिला गर्भवती हैं. एक पंडरा की है और दूसरी कमड़े की. दोनों महिलाएं मुंबई से आयी हैं और एक सर्ड में और एक रातू में बने कोरेंटिन सेंटर में रह रही हैं.

गढ़वा की दोनों संक्रमित महिलाएं मेराल प्रखंड की हैं. एक दिल्ली से लौटी है दूसरी महाराष्ट्र से आयी है. गुमला का एक संक्रमित सिसई प्रखंड का रहनेवाला प्रवासी मजदूर है. अभी वह कोरेंटिन सेंटर में है. कोडरमा में मिले चार संक्रमित में तीन सतगांवा और एक चंदवारा प्रखंड का है. चारो मुंबई से लौटे हैं.

हजारीबाग में मिले तीन संक्रमित में दो बड़कागांव का रहनेवाला है. हजारीबाग में 21 संक्रमित ठीक हुएसोमवार को हजारीबाग में 21 संक्रमित ठीक हो गये हैं. इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.277 मरीज स्वस्थराज्य में कुल 561 पॉजिटिव में छह की मौत हो चुकी है और 277 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. 378 एक्टिव केस हैं.

कहां कितने एक्टिव केस

रांची 23 बोकारो 07 हजारीबाग 31 धनबाद 26 गिरिडीह 13 सिमडेगा 14 कोडरमा 19 गढ़वा 13 पू. सिंहभूम 115 प. सिंहभूम 15 सरायकेला 04 लातेहार 10 लोहरदगा 04 रामगढ़ 24 गुमला 22 चतरा 00 पाकुड़ 05 पलामू 03 खूंटी 05 साहिबगंज 01

Posted by Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें