33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार के आरा में अपराधियों ने डिप्टी मेयर को मारी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर : आरा नगर निगम के डिप्टी मेयर बसंत सिंह को अपराधियों ने आज सुबह गोली मार दी जिसके बाद उन्हें यहां के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के नवादा थाना इलाके में आज सुबह मार्निंग वॉक पर घर से निकले बसंत सिंह पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन […]

भोजपुर : आरा नगर निगम के डिप्टी मेयर बसंत सिंह को अपराधियों ने आज सुबह गोली मार दी जिसके बाद उन्हें यहां के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के नवादा थाना इलाके में आज सुबह मार्निंग वॉक पर घर से निकले बसंत सिंह पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड गोलियां चलाई जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विस्तृत जानकारी का इंतजार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें