30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

हजारीबाग : देवदयाल के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री

दारू (हजारीबाग) : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को राज्य के पूर्व कृषि मंत्री स्व देवदयाल कुशवाहा के परिजनों से मिलने पहुंचे. उनके पैतृक गांव हजारीबाग के दारू प्रखंड के झुमरा स्थित आवास में पहुंच कर स्व देवदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा […]

दारू (हजारीबाग) : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को राज्य के पूर्व कृषि मंत्री स्व देवदयाल कुशवाहा के परिजनों से मिलने पहुंचे. उनके पैतृक गांव हजारीबाग के दारू प्रखंड के झुमरा स्थित आवास में पहुंच कर स्व देवदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट किया.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व देवदयाल के निधन से पार्टी स्तर पर बड़ा नुकसान हुआ है. मुझे व्यक्तिगत रूप से भी नुकसान हुआ है. 1995 से लेकर 2005 (झारखंड सरकार) तक में हम दोनों ने साथ काम किया था. चुनाव के समय भी एक दूसरे की मदद करते थे. पूर्व मंत्री कुशवाहा का 17 अक्तूबर को निधन हो गया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें