अंतर्राष्‍ट्रीय

International News

वार्ता नाकाम, परमाणु कार्यक्रम जारी रखने पर जोर

- ईरान की आईएईए के साथ हो रही थी वार्ता -
तेहरान : अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ वार्ता नाकाम होने के बाद ईरान ने कहा है कि परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा. ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी ने आज कहा कि उनका देश परमाणु हथियार नहीं चाहता, लेकिन उर्जा जरूरतों के लिए उसे अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखना होगा.

तेल कीमतों के लिए भारत-चीन को दोषी मानता है अमेरिका

- कहा भारत-चीन की तेज आर्थिक वृद्धि से भी बढ़ रही हैं तेल कीमतें -
वाशिंगटन : अमेरिका का कहना है कि दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के पीछे भारत और चीन जैसे देशों में तेज आर्थिक वृद्धि तथा कई देशों में जारी अशांति मुख्य वजह है.

ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता : खामेनी

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनी ने आज कहा कि उनका देश परमाणु हथियार नहीं चाहता. एक सरकारी बयान के अनुसार खामेनी ने ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों के साथ बैठक में कहा, ‘‘ हम परमाणु हथियार नहीं चाहते. हम विश्व शक्तियों का वर्चस्व तोड़ना चाहते हैं जो परमाणु हथियारों पर निर्भर हैं. अगर अल्ला ने चाहा तो देश यह लक्ष्य हासिल करेगा.’’

कुरान की प्रतियां जलाए जाने के खिलाफ़ हिंसक प्रदर्शन

काबुल : नाटो सैनिकों की ओर से पवित्र कुरान की प्रतियां कथित तौर पर जलाए जाने के खिलाफ़ अफ़गानिस्तान में कई स्थानों पर लोगों ने हिसंक प्रदर्शन किया और इस दौरान अमेरिका विरोधी नारे लगाए गए.

तालिबान नेताओं को कतर जाने से नहीं रोकेंगे : रब्बानी

लंदन : पाकिस्तान ने तालिबान के कुछ प्रमुख नेताओं की उड़ानों के यहां से होकर जाने पर पाबंदी लगाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कतर में तालिबान के साथ अमेरिका की प्रस्तावित शांति वार्ता में किसी तरह की बाधा नहीं डालेगा.

मुशर्रफ़ का बेनजीर की हत्या में संलिप्तता से इंकार

इस्लामाबादः पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ़ ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में अपनी संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा है कि हत्या किसने की यह राष्ट्रपति आसि‍फ़ अली जरदारी जानते हैं.

पाक में लादेन का पता लगाने वाले को पदक देने की मांग

न्यूयॉर्कः अमेरिका में एक सांसद ने विश्व के सबसे वांछित आतंकी ओसामा बिन लादेन के ठिकाने के बारे में सीआईए को बताने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर को कांग्रेस का स्वर्ण पदक देने की मांग की है.

ओबामा ने धर्म के खिलाफ़ लड़ाई लड़ीः रोमनी

अमेरिकाः अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल मिट रोमनी ने सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को उठाया, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी रिक सैंटोरम को बढ़त हासिल करने में मदद मिली है.

फ़ुकुशिमा हादसे से विकिरण के प्रसार का पता चला

साल्ट लेक सिटीः प्रशांत महासागर में जापान से करीब 643 किमी दूर तक, क्षतिग्रस्त हुए फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रिसे विकिरण का पता चला है. फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र बीते बरस मार्च में आए भूकंप और फ़िर उठी सुनामी की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था और वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में जापान से करीब 643 किमी तक तटीय भाग के पानी में विकिरण का स्तर पूर्व के स्तर से 1,000 गुना ज्यादा पाया गया है.

हिरासत में स्टास कान

- वेश्यावृत्ति गिरोह जांच में फ़्रांस पुलिस ने कान को किया गिरफ्तार -
लिल्ली, फ़्रांसः फ़्रांस पुलिस ने पेरिस और वाशिंगटन में वेश्यागमन के संबंध में पूछताछ के लिए पूर्व आईएमएफ़ प्रमुख डोमिनिक स्टास कान को हिरासत में लिया है. गवाह के तौर पर कल उन्हें समन जारी किया गया था, लेकिन अभियोजकों ने कहा कि अब वह संदिग्ध हैं.