भागलपुर

Bhagalpur News

मौत की गुत्थी सुलझाने में लगेगा वक्त

भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में रहस्यमय तरीके से एकचारी निवासी रोहित कुमार की मौत के मामले में पुलिस तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी है. लेकिन, गुत्थी सुलझने में अभी और समय लग सकता है. घटनास्थल से मिली लड़की अब तक होश में नहीं आयी है. मंगलवार को मायागंज अस्पताल में लड़की से पूछताछ करने पहुंची इशाकचक पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा.

एसएम कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

भागलपुरः एसएम कॉलेज की छात्राएं रांची में आयोजित रीजनल लेवल यूथ कंपिटीशन में ढेर सारे पुरस्कार जीत कर मंगलवार को कॉलेज पहुंचीं. पुरस्कारों से भरे थैले देख कर कॉलेज की प्राचार्य व शिक्षक गदगद थे. वक्तृता, क्विज, एसे, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं में बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के तकरीबन 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया था.

सुंदरता पर ग्रहण की आशंका

भागलपुरः सुंदर वन की सुंदरता पर कभी भी ग्रहण लग सकता है. वन विभाग के अधिकारियों ने यह आशंका जतायी है. अधिकारियों के अनुसार सुंदर वन के पीछे मेडिकल कॉलेज की जमीन पर मेडिकल वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. इससे वन में लगे पेड़-पौधे व जीव-जंतुओं को नुकसान हो सकता है. विभाग से कंपनी के अधिकारियों ने अब तक एनओसी भी नहीं लिया है. इसकी जानकारी वन परिसर पदाधिकारी ने रेंज अधिकारी को पत्र भेज कर दी है.

विश्वविद्यालय बॉक्सिंग टीम घोषित

भागलपुर : पंजाब विश्वविद्यालय में 29 फ़रवरी से सात मार्च तक होने वाले बॉक्िसंग प्रतियोगिता के लिए भागलपुर विश्वविद्यालय की टीम घोषित कर दी गयी है.

70 हजार खर्च, 10 लाख की क्षति, नतीजा शून्य

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2011 से अब तक कई आंदोलनों को ङोला. इन आंदोलनों में छात्र संगठनों के 70 हजार रुपये से अधिक खर्च हो गये. विश्वविद्यालय को 10 लाख 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ. नुकसान की स्थिति से मानव संसाधन विकास विभाग से लेकर कुलाधिपति तक अवगत हुए.

बुनकरों को मिलेगा मालिकाना हक

भागलपुरः अर्पण ग्रामीण प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़नेवाले उत्पादक बुनकरों को मालिकाना हक के साथ-साथ उत्पादों की बिक्री का सीधा लाभ मिलेगा. उक्त बातें एसीड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह ने कही. डॉ सिंह मंगलवार को पुरैनी एवं आसपास के बुनकर बहुल गांवों में हस्तकरघा बुनकरों से मिल कर उसकी समस्या की जानकारी ले रहे थे.

बिछने लगी चुनावी बिसात

भागलपुरः निकाय चनाव की बिसात बिछने लगी है. वर्तमान पार्षद और संभावित उम्मीदवार अभी से ही चनावी दंगल में कूदने को लेकर ताल ठोक रहे हैं. इस बार की होली में निकाय चनाव का रंग भी चढ़ेगा. जिले में भागलपर नगर निगम सहित कहलगांव, नवगछिया और सलतानगंज में निकाय चनाव होना है. निकाय चनाव की संभावित तिथि 16 मई है.

गौरा के हुए भोलेनाथ

भागलपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को पूरा शहर शिवमय हो गया. सभी शिवालयों में पट खुलने के बाद पूजन के लिए प्रात: से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. देर रात तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

इशाकचक थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में मिली लाश
भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी में रविवार शाम संदिग्ध हालत में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. युवक के परिजनों ने चार लड़कों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है.

हर दिन एक पाली में होगी मैट्रिक परीक्षा

भागलपुर : जिले के 38 केंद्रों पर बुधवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो जायेगी. सभी दिन एक ही पाली में परीक्षा होनी है. जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के अनुपात में बेंच-डेस्क की कमी है उस केंद्र से नजदीक के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को डीइओ ने यह निर्देश दिया है कि संबंधित केंद्र पर बेंच-डेस्क पहुंचाने की व्यवस्था किया जाये.