पटना जंकशन से दूर होंगी नौ ट्रेनें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना: पटना जंकशन पर गाड़ियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यहां से खुलने या होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों का ऑरिजिन ( प्रारंभ व समापन स्टेशन) बदल जायेगा. इसके लिए राजेंद्र नगर से खुल कर अप में जाने वाली कुछ ट्रेनें दानापुर स्टेशन से खोली जायेंगी, वहीं दानापुर स्टेशन से खुल कर […]
विज्ञापन
पटना: पटना जंकशन पर गाड़ियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए यहां से खुलने या होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों का ऑरिजिन ( प्रारंभ व समापन स्टेशन) बदल जायेगा. इसके लिए राजेंद्र नगर से खुल कर अप में जाने वाली कुछ ट्रेनें दानापुर स्टेशन से खोली जायेंगी, वहीं दानापुर स्टेशन से खुल कर डाउन में चलने वाली कुछ ट्रेनों को राजेंद्र नगर टर्मिनल से ही चलाया जायेगा.
पूर्व मध्य रेल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इस संबंध में जोन से दानापुर मंडल को पत्र भी भेजा गया है. एक हफ्ते के अंदर इनके ऑरिजन में बदलाव की उम्मीद लगायी जा रही है.
यात्रियों को होगी परेशानी
नयी व्यवस्था लागू होने पर यह ट्रेनें जंकशन पर नहीं पहुंच पायेंगी. इससे जंकशन पर से कुछ ट्रेनों का तो दबाव घटेगा, लेकिन यात्रियों की मुश्किल थोड़ी बढ़ जायेगी. मुगलसराय की तरफ जाने वाले यात्रियों को जंकशन से दानापुर जाना पड़ेगा, वहीं हावड़ा की ओर जाने वाले राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










