दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

गुठनी . थाना रोड में बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने एक मोटर साइकिल में धक्का मार दिया, जिससे मोटर साइकिल सवार समेत उसकी पत्नी घायल हो गये. दोनों घायलों को पीएचसी में लाया गया.सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने मौके से दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर थाना […]

विज्ञापन

गुठनी . थाना रोड में बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही बस ने एक मोटर साइकिल में धक्का मार दिया, जिससे मोटर साइकिल सवार समेत उसकी पत्नी घायल हो गये. दोनों घायलों को पीएचसी में लाया गया.सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने मौके से दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर थाना ले आये. बताया जाता है कि गोरेयाकोठी प्रखंड के पिपरा गांव निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी निभा कुमारी को शिक्षण संस्थान में बीएड का क्लास कराने जा रहे थे. तभी यह घटना हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन