आइसा ने किया बिहार कर्मचारी चयन आयोग का घेराव

Updated:
विज्ञापन

– स्नातक स्तरीय परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी पैमाने पर गड़बड़ी का लगाया आरोप संवाददाता, पटना छात्र संगठन आइसा ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय का घेराव किया. यह घेराव आयोग द्वारा लिये जा रहे स्नातकस्तरीय परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ किया गया. […]

विज्ञापन

– स्नातक स्तरीय परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी पैमाने पर गड़बड़ी का लगाया आरोप संवाददाता, पटना छात्र संगठन आइसा ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय का घेराव किया. यह घेराव आयोग द्वारा लिये जा रहे स्नातकस्तरीय परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ किया गया. छात्रों ने बताया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग 15 और 22 फरवरी को स्नातकस्तरीय परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिये हैं. कई छात्रों के एडमिट कार्ड में फोटो, पता आदि संबंधी भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुई है़ आंदोलनकारी छात्र गड़बड़ एडमिट कार्ड में सुधार की मांग कर रहे थे. घेराव के बाद आइसा प्रतिनिधिमंडल की बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के साथ वार्ता हुई. वार्ता के पश्चात आइसा के राज्य कमेटी सदस्य आकाश कश्यप ने बताया कि आयोग ने छात्रों की तमाम मांगों पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन आयोग ने दिया है. आयोग जल्द ही तमाम त्रुटिपूर्ण कार्ड को सुधार देगा. आइसा प्रतिनिधिमंडल में आकाश कश्यप, बाबू साहेब, आलोक यादव और राजीव शामिल थे, जबकि आंदोलन में सुप्रिया, रवि प्रजापति, निधि सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन