केएमपीएम में नहीं होगी 11 वीं की परीक्षा
जमशेदपुर. मिसेज केएमपीएम इंटर कॉलेज में 11 वीं की परीक्षा नहीं होगी. कॉलेज को संबद्धता नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. झारखंड अधिविध परिषद ने कॉलेज को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाया है. कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्र ने भी स्पष्ट किया कि बुधवार से शुरू हो रही 11 […]
जमशेदपुर. मिसेज केएमपीएम इंटर कॉलेज में 11 वीं की परीक्षा नहीं होगी. कॉलेज को संबद्धता नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. झारखंड अधिविध परिषद ने कॉलेज को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाया है. कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्र ने भी स्पष्ट किया कि बुधवार से शुरू हो रही 11 वीं की परीक्षा कॉलेज में नहीं हो सकेगी. हालांकि पिछले 22 जनवरी को उन्होंने परिषद के अध्यक्ष व सचिव से मुलाकात की थी. लेकिन कॉलेज को परीक्षा की अनुमति नहीं मिली है. श्री मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष व सचिव ने इस संबंध में एचआरडी से मार्ग दर्शन मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










