वेली व्यू : नौवीं के आठ बच्चे सस्पेंड वेली व्यू स्कूल का फोटो लगा लें.
संवाददाता, जमशेदपुर टेल्को स्थित वेली व्यू स्कूल की नौवीं के 8 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. सभी को अगले आदेश तक स्कूल नहीं आने का आदेश दिया गया है. दरअसल, नौवीं के कुछ छात्रों द्वारा स्कूल की कुछ लड़कियों को लगातार अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत मिल रही थी. इसकी शिकायत प्रिंसिपल अलका […]
संवाददाता, जमशेदपुर टेल्को स्थित वेली व्यू स्कूल की नौवीं के 8 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. सभी को अगले आदेश तक स्कूल नहीं आने का आदेश दिया गया है. दरअसल, नौवीं के कुछ छात्रों द्वारा स्कूल की कुछ लड़कियों को लगातार अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत मिल रही थी. इसकी शिकायत प्रिंसिपल अलका अरविंद को की गयी. जांच के बाद प्रिंसिपल ने पूरे ग्रुप को पकड़ा. उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है. ——–वर्जन जिन स्टूडेंट को सस्पेंड किया गया है, उन्हें सुधरने का कई मौका दिया गया है. लेकिन लगातार वे दूसरे बच्चों को परेशान कर रहे थे. उनके पैरेंट्स को सारी जानकारी दे दी गयी है. अगर वे नहीं सुधरे तो उन्हें बरखास्त भी किया जा सकता है. इससे स्कूल की छवि धूमिल होती है. – अलका अरविंद कुमार, प्रिंसिपल, वेली व्यू स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










