कुचाई के डोरो व पोडाडीह में मेला का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM
-अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाये रखने की अपील की : विधायक 27 केएसएनए 7 : कुचाई के डोरो में मागे नृत्य करते आदिवासी समुदाय के लोगसंवाददाता, खरसावां कुचाई के डोरो व पोडाडीह में ग्रामीण मेला का आयोजन किया गया. मेला में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. डोरो में आयोजित मेला में टुसू नृत्य […]
-अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाये रखने की अपील की : विधायक 27 केएसएनए 7 : कुचाई के डोरो में मागे नृत्य करते आदिवासी समुदाय के लोगसंवाददाता, खरसावां कुचाई के डोरो व पोडाडीह में ग्रामीण मेला का आयोजन किया गया. मेला में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. डोरो में आयोजित मेला में टुसू नृत्य व हो समुदाय का मागे नृत्य भी आयोजित किया गया. हो समाज के महिला व पुरुष मांदर व नगाड़े की थाप पर कंधे से कंधे मिला कर एक लय में नृत्य किये. मागे मिलन समारोह में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए तथा मांदर की थाप पर नृत्य किया. बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. खेल कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विधायक दशरथ गागराई ने पुरस्कृत किया. मौके पर दशरथ गागराई ने लोगों से अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि परंपरा व संस्कृति ही हमारी पहचान है. पोड़ाडीह में आयोजित मेला में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










