यात्रियों ने केबिन पर किया पथराव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2015 10:35 AM

विज्ञापन

मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर आसनसोल-झाझा इएमयू घंटों खड़ी रहने के बाद यात्री आक्रोशित हो गये. आक्रोशित यात्रियों ने मथुरापुर रेलवे केबिन पर जमकर पथराव किया. पथराव से केबिन में लगा शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं केबिन में कार्यरत रेल कर्मी बाल बाल बचे. बताया जाता है कि अप आसनसोल-झाझा इएमयू […]

विज्ञापन
मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर आसनसोल-झाझा इएमयू घंटों खड़ी रहने के बाद यात्री आक्रोशित हो गये. आक्रोशित यात्रियों ने मथुरापुर रेलवे केबिन पर जमकर पथराव किया.
पथराव से केबिन में लगा शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं केबिन में कार्यरत रेल कर्मी बाल बाल बचे. बताया जाता है कि अप आसनसोल-झाझा इएमयू ट्रेन 10.30 बजे मथुरापुर स्टेशन पहुंची. मथुरापुर के बाद ब्लॉक रहने के कारण ट्रेन को वहीं रोक दिया गया.
यात्रियों ने जब देर तक ट्रेन रोके जाने कारण पूछा तो 12 बजे के बाद ट्रेन खोलने की बात कही. इसके बाद यात्री बिना सूचना के ट्रेन रोकने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित होकर रेलवे केबिन पर पथराव करने लगे. देखते ही देखते स्टेशन मे अफरा तफरी का माहौल हो गया. केबिन में कार्यरत कर्मचारी जैसे तैसे बचे. स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया व 12 बजे ट्रेन को मथुरापुर से खुलवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola