महानगर के समीपवर्ती जिलों में सात सड़क हादसे आठ की मौत, 17 घायल
कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट से मंगलवार देर रात कस्टम के अधिकारियों में एक विमान यात्री को अत्यधिक विदेशी मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 20 लाख से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा रखना अवैध है. यात्री का नाम राहुल शर्मा बताया गया है. वह पंजाब के जालंधर का रहनेवाला है. कस्टम सूत्रों के मुताबिक, […]
कस्टम सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार देर रात थाई एयरवेज के विमान से कोलकाता से बैंकाक जा रहा था. उसने काटरून के अंदर भारी मात्र में विदेशी मुद्रा छिपा कर रखा था. जांच के बाद कस्टम के अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ. उन्होंने उसके सामान की तलाशी ली.
तलाशी के दौरान उसके पास से दो लाख 37 हजार 600 का अमेरिकन डालर, 10 हजार यूरो और 16 लाख 21 हजार जापानी येन बरामद किये गये. कुल विदेशी मुद्रा की कीमत एक करोड़ 65 लाख रुपये बतायी गयी है. उसे इस मामले में बुधवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










