ePaper

उग्रवादियों ने चौकीदार व उसके पुत्र को गोली मारी

Updated at : 03 Jan 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों ने चौकीदार व उसके पुत्र को गोली मारी

चैनपुर (पलामू) : उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो निवासी चौकीदार मुनीफ अंसारी व उसके पुत्र लाडले हसन को गोली मार दी. घटना गुरुवार रात नौ बजे की है. दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चौकीदार मुनीफ अंसारी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन
चैनपुर (पलामू) : उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो निवासी चौकीदार मुनीफ अंसारी व उसके पुत्र लाडले हसन को गोली मार दी. घटना गुरुवार रात नौ बजे की है. दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चौकीदार मुनीफ अंसारी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
ग्रामीणों ने तीन आरोपियों राजकुमार विश्वकर्मा, सत्येंद्र व अशोक सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, जेजेएमपी के एरिया कमांडर उपेंद्र सिंह व उसका साला बालेश्वर सिंह फरार हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने संगठन की दो बाइक जला दी. एक बोलेरो भी जब्त कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola