वार्ड पार्षद के खटाल और कार्यालय हटे
पटना : वार्ड नंबर सात की पार्षद प्रमिला सिंह के द्वारा नाला पर अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध निर्माण को हटाने को लेकर नगर निगम की एक टीम ने गुरुवार को एक बार फिर अभियान चलाया. नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल आनंद के नेतृत्व में सिटी मैनेजर अरविंद कुमार और उदय पासवान की […]
पटना : वार्ड नंबर सात की पार्षद प्रमिला सिंह के द्वारा नाला पर अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध निर्माण को हटाने को लेकर नगर निगम की एक टीम ने गुरुवार को एक बार फिर अभियान चलाया.
नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल आनंद के नेतृत्व में सिटी मैनेजर अरविंद कुमार और उदय पासवान की टीमों ने अवैध कब्जा तो लगभग हटा दिया, लेकिन सड़क को घेर कर अहाता के रूप में इस्तेमाल करने के लिए लगाया गया लोहे का गेट नहीं हटा सकी.
इसको लेकर वार्ड पार्षद की निगमकर्मियों से खासी बहस भी हुई. वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार ने याचिकाकर्ता कैप्टन राजेश कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनको जान से मारने की धमकी भी दी. कैप्टन राजेश ने पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. निगम प्रशासन कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराने पर विचार कर रही है.
निगम बोर्ड की बैठक में थी प्रमिला : वार्ड पार्षद प्रमिला सिंह बैठक में उपस्थित थी. लेकिन, जैसे ही सूचना मिली वह अपने घर पहुंची और विरोध करना शुरू कर दिया. वार्ड पार्षद के साथ उनके समर्थकों ने भी विरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










