पाक ने फिर चलायी निर्दोषों पर गोली

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तान की सीमा पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में चार भारतीय जख्मी हो गये हैं. यह घटना पांच भारतीयों के मारे जाने व 30 के घायल होने के ठीक एक दिन बाद हुआ. एक भारतीय पुलिस अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी बलों ने बीएसएफ की 40 चौकियों परमंगलवार तड़के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तान की सीमा पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में चार भारतीय जख्मी हो गये हैं. यह घटना पांच भारतीयों के मारे जाने व 30 के घायल होने के ठीक एक दिन बाद हुआ. एक भारतीय पुलिस अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी बलों ने बीएसएफ की 40 चौकियों परमंगलवार तड़के गोलीबारी की. भारतीय बलों ने भी गोलियों व मोर्टार से जवाबी कार्रवाई की. हालांकि सोमवार को हुई गोलीबारी की तुलना में मंगलवार को हुई गोलीबारी की तीव्रता कम थी. पर, पाकिस्तान की इस कार्रवाई से दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ने की आशंका है.

उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक में एक दिन में सीमा पर सोमवार को सर्वाधिक संख्या में भारतीय नागरिक मारे गये थे. 2003 के बाद किसी एक दिन अबतक इतनी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक नहीं मारे गये थे. इस घटना के बाद रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी वह ऐसी हरकतों से बाज आये और ध्यान रखे कि भारतीय सेना उनका माकूल जवाब देने में सक्षम है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि इस तरह की कार्रवाई से वह बाज आये और समझ जाये कि अब चीजें बदल गयी हैं. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ अब बैठकें भी नहीं होंगी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारे लोगों की हत्या कर रहा है, ऐसे में भारत को उसका जवाब देने का पूरा हक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद से ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाया था और बाद में दोनों नेताओं ने बैठकें की भी थी. दोनों नेताओं के बीच एक-दूसरे की मां को उपहार भेज कर रिश्ते को निजी व भावनात्मक स्तर पर भी ले जाने की भी कोशिश की थी. पर, पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार की जा रही गोलीबारी के कारण अब दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक बार फिट खटास बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola