पटना के दुर्गा मंदिर में 101 साल से जल रही है पवित्र ज्योति

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना के मध्य में एक संकरी गली में स्थित एक मंदिर में कथित रुप से तेल का दिया लगातार 101 वर्षों से जल रहा है और श्रद्धालु भारी संख्या में इसके पास प्रार्थना करने आते हैं. यह ज्योति कोई सामान्य ज्योति नहीं है. कहा जाता है कि यह पिछले 101 सालों से लगातार […]

विज्ञापन
पटना : पटना के मध्य में एक संकरी गली में स्थित एक मंदिर में कथित रुप से तेल का दिया लगातार 101 वर्षों से जल रहा है और श्रद्धालु भारी संख्या में इसके पास प्रार्थना करने आते हैं. यह ज्योति कोई सामान्य ज्योति नहीं है. कहा जाता है कि यह पिछले 101 सालों से लगातार जल रही है और यहां हर तबके के लोग मन्नत मांगते आते हैं.
मंदिर के मुख्य पुजारी वासुकीनाथ तिवारी ने कहा, ‘‘हम इसे ‘अखंड ज्योति’ कहते हैं. यह आस्था की ज्योति बन गयी है क्योंकि यहां देवी दुर्गा की मूर्ति के सामने यह लगातार जल रही है. हम इसे अखंडवासिनी मंदिर के रुप में एक सही नाम दिया है.’’ वासुकीनाथ के पिता दिवंगत विश्वनाथ तिवारी जून 1914 में पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद असम के कामख्या से यह ज्योति पटना लेकर आए थे. उन्होंने प्रसिद्ध ‘गोलघर’ :ब्रिटिश द्वारा बनाया गया गुंबद के आकार का अनाजघर: के पास घर के एक कमरे को गर्भगृह में बदलकर वहां ज्योति स्थापित की थी.
इसके बाद से यह जगह एक निजी मंदिर बन गया. हालांकि यहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पूजा करने की मंजूरी है. विश्वनाथ तिवारी के बेटे और पौत्र मंदिर परिसर में धार्मिक मामले और पूजा अर्चना की देखरेख करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन