लोस-विस में महिलाओं को आरक्षण के लिए धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2014 2:39 AM
संवाददाता, हाजीपुर:लोक सभा एवं विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने समेत अन्य मांगों को लेकर जनवादी महिला समिति की जिला इकाई ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा. संगठन की राज्याध्यक्ष रामपरी, जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में संगठन ने एक जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न […]
संवाददाता,
हाजीपुर:लोक सभा एवं विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने समेत अन्य मांगों को लेकर जनवादी महिला समिति की जिला इकाई ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा. संगठन की राज्याध्यक्ष रामपरी, जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में संगठन ने एक जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया और समाहरणालय प्रवेश द्वार पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता संपन्न धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष रामपरी ने कहा कि महिलाओं के लिए विधायिका में आरक्षण से संबंधित महिला आरक्षण विधेयक लंबे समय से संसद में लंबित है और महिलाओं को सम्मान का राग अलापने वाली भाजपा इस विधेयक को पारित कराने के प्रति अब तक गंभीर नजर नहीं आ रही है. राज्य नेत्री सुधा बिंदु मित्र ने कहा कि आये दिन बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










