रदवांस्का अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2014 7:21 AM
न्यूयार्क : चौथी वरीयता प्राप्त एग्निएस्का रदवांस्का ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां केवल 47 मिनट में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में प्रवेश किया. पोलैंड की इस खिलाड़ी ने पहले दौर में कनाडा की शैरोन फिचमैन को 6-1, 6-0 से हराया. उन्होंने विश्व में 112वीं रैकिंग की […]
न्यूयार्क : चौथी वरीयता प्राप्त एग्निएस्का रदवांस्का ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां केवल 47 मिनट में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में प्रवेश किया.
पोलैंड की इस खिलाड़ी ने पहले दौर में कनाडा की शैरोन फिचमैन को 6-1, 6-0 से हराया. उन्होंने विश्व में 112वीं रैकिंग की फिचमैन को दूसरे सेट में केवल तीन प्वाइंट लेने दिये. रदवांस्का का अगला मुकाबला दो चीनी खिलाड़ियों के पेंग शुहाई और च्यांग झी के बीच होनेवाले मैच के विजेता से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










