सोना चमका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 8:00 AM
नयी दिल्ली : विदेशों में तेजी के बीच स्टॉकिस्टों और जौहरियों की लगातार लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख जारी रहा. शनिवार को इसके भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 28,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं […]
नयी दिल्ली : विदेशों में तेजी के बीच स्टॉकिस्टों और जौहरियों की लगातार लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख जारी रहा. शनिवार को इसके भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 28,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट लिवाली के चलते चांदी के भाव पूर्वस्तर 46,000 रुपये प्रति किलो पर अपरिवर्तित बंद हुए.
बाजार सूत्रों के अनुसार, वैश्विक तेजी के बीच स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली के चलते सोने में तेजी आयी. इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूरोपीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता के बीच वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आयी. इसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा.
न्यूयार्क में सोने के भाव 0 28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1339 00 डॉलर प्रति औंस हो गये. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,730 रुपये और 28,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए.
चांदी तैयार के भाव पूर्वस्तर 46,000 रुपये किलो अपरिवर्तित बंद हुए. जबकि सटोरिया लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 75 रुपये टूट कर 46,065 रुपये किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपये चढ़ कर 80,000 से 81,000 रुपये प्रति सैंकडा बंद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










