26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

यूपी : बीजेपी ने जारी की MLC उम्मीदवारों की पहली सूची

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए दस नामों की पहली सूची आज जारी की. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर की सहमति से उक्त सूची जारी की. उन्होंने बताया […]

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए दस नामों की पहली सूची आज जारी की. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर की सहमति से उक्त सूची जारी की.

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर से संजय शर्मा, पीलीभीत-शाहजहांपुर से जेपीएस राठौर, हरदोई से राजकुमार अग्रवाल, लखनउ-उन्नाव से अनिरुद्ध चंदेल, बहराइच से रामजी त्रिपाठी, बांदा-हमीरपुर से आनंद त्रिपाठी, झांसी-जालौन-ललितपुर से हरिओम उपाध्याय, इलाहाबाद-कौशाम्बी से रईस चंद्र शुक्ला, सुल्तानपुर से केसी त्रिपाठी, आजमगढ-मउ से राजेश सिंह प्रत्याशी बनाये गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें