26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

लालू बोले- अब हर चौथे सोमवार को महागठबंधन का कार्यकर्ता दरबार

पटना : बिहार में महागठबंधन की सरकार है. आज सत्ताधारी दल जदयू, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास में किया गया. इसमें तीनों दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. महागठबंधन सरकार में पहली बार इस तरह की बैठक का आयोजन किया गया. आज के पहले कार्यकर्ता दरबार […]

पटना : बिहार में महागठबंधन की सरकार है. आज सत्ताधारी दल जदयू, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास में किया गया. इसमें तीनों दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. महागठबंधन सरकार में पहली बार इस तरह की बैठक का आयोजन किया गया. आज के पहले कार्यकर्ता दरबार में तीनों दलों के सभी जिलाध्यक्षों को शामिल किया गया. बैठक में मंत्रियों को भी बुलाया गया. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता दरबार को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि आज से बैठक की शुरुआत हुई है. अब हर चौथे सोमवार को होगा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का जनता दरबार.

लालू ने यूपी में हुए कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि गठबंधन बनाने में प्रियंका गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. कार्यकर्ता दरबार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी उपस्थित रहे. दरबार में नेताओं और मंत्रियों ने जिलाध्यक्षों की बातों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें